फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 13' का ये कंटेस्टेंट मां के साथ निकला सब्जियां लेने, झोला लिए आए नजर

Wed, 25 Mar 2020 06:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paras chhabra - फोटो : social media
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। ऐसे में हर कोई अपने घरों में कैद नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सितारे अपने फैंस से बाहर नहीं निकलने की अपील भी कर रहे हैं। इस बीच 'बिग बॉस 13' के एक कंटेस्टेंट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो सब्जियां खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
paras chhabra - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के मशहूर कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा अपनी मां के साथ सब्जी खरीदते दिखे। पारस छाबड़ा की मां सब्जियां खरीद रही हैं। वहीं उनके बगल में खड़े पारस ने झोला पकड़ा हुआ है। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Instagram
पारस छाबड़ा ने ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहनी है साथ ही टोपी भी लगा रखी है। वहीं उनकी मां ने पीच कलर का सूट पहना है। पारस ने रुमाल अपने चेहरे पर बांध रखा है और उनकी मां ने मास्क लगाया हुआ है। ऐसे में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। 

4 of 5
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media
पारस से मिलने हाल ही में 'बिग बॉस 13' की एक और कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा पहुंची थीं। माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा बिग बॉस के घर के अंदर अच्छे दोस्त थे। उनकी दोस्ती अभी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram
पारस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उसके साथ रहिए जो आपको सुरक्षित महसूस कराता हो।' पोस्ट में उन्होंने माहिरा को टैग किया है।

RRR Motion Poster: राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर रिलीज, आग और पानी ने मिलकर मचाया कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें