फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस के स्वयंवर के बीच माहिरा शर्मा ने बताई अपने रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- 'हमारे बीच कुछ चल...'

Wed, 19 Feb 2020 03:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के रिश्ते पर कई सवाल उठे। जब इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठे तो दोनों ने जवाब भी दिए। खास बात है कि शो में ये दोनों एक दूसरे को कई बार किस करते भी दिखे। वहीं अब फिनाले खत्म होने के बाद जब माहिरा से पारस के रिश्ते पर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने बेबाक अंदाज में अपनी बात कही। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth, Mahira and Paras - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने ये बातें कहीं। माहिरा ने पारस और अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'
विज्ञापन

3 of 5
Paras and Mahira - फोटो : twitter
इसके साथ ही माहिरा ने इंटरव्यू में शहनाज और अपने रिश्ते पर भी बात की। माहिरा ने कहा, 'शहनाज का व्यवहार ऐसा ही रहा है। वो किसी एक चीज पर नहीं टिकतीं। मैं उन लोगों को पसंद नहीं करती जो ईमानदार नहीं होते। एक स्टैंड पर कायम न रहने की वजह से शहनाज को लोगों ने फ्लिपर का टैग दे दिया। घर में मेरे झगड़े कई लोगों से हुए लेकिन मैं शो के बाद शहनाज से बिल्कुल भी नहीं मिलना चाहूंगी।'

4 of 5
Salman Khan and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खास बात है कि शहनाज ने शो से बाहर आते ही सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ की थी। माहिरा ने ट्वीट में लिखा था- 'शो पर चौंकाने वाली चीजें हुईं, चौंकाने वाले लोग बने, कभी ना सोची गईं यादें बनाई और अच्छे दोस्त बनाए। शुक्रिया सिद्धार्थ शुक्ला मेरे इस सफर में हमसफर बनने के लिए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira and Paras - फोटो : voot
सिद्धार्थ के अलावा माहिरा ने पारस की भी तारीफ की थी। माहिरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात कही थी। माहिरा ने लिखा था- 'शुक्रिया पारस मेरे सफर में लगातार मेरा साथ देने के लिए। हम दोनों के एक साथ मिलकर हर परिस्थिति का सामना किया और तुम घर में मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ थे। मैं हमेशा तुम्हारी अच्छी दोस्त रहूंगी।'

शहनाज से शादी के सवाल पर सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा जवाब, हैरान हो गए सभी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें