Koena Mitra
- फोटो : file photo
कोएना ने कहा कि 'सलमान मुझे बात नहीं करने दे रहे थे। जब भी मैं बात कर रही थी और मतलब समझ में आ रहा था, वह इसे उल्टा कर देे रहे थे। उन्होंने भारतीय दर्शकों को एक विचार दिया कि इस शो के लिए सम्मानजनक, शिक्षित, बुद्धिमान महिलाओं की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, 'ये मंच ये सबके लिए नहीं है।' तो ये प्लेटफॉर्म क्यों है हिंदुस्तान में? किस चीज के लिए है, आप क्या प्रमोट करना चाहते हैं? जब मैं वीकेंड का वार में वहां बैठी थी, मुझे लगा कि सलमान मेरे खिलाफ हैं और वह सना के लिए अभिभावक की भूमिका निभा रहे हैं। मैं सलमान के रवैये से बेहद निराश थी।'