'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को सुपरहिट बनाने के लिए शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस रियलिटी शो के शुरू होने में महज 8 दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। मेकर्स ने शो के दो प्रतिभागियों का खुलासा कर दिया है। इसमें से एक प्रतिभागी टीवी की फेवरेट बहूरानी तो दूसरा फेवरेट बेटा है।