फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल की नौकरी छोड़ने वाली लड़की की सच्चाई आई सामने, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर उठाए थे सवाल

Mon, 17 Feb 2020 05:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने के बाद से बवाल मचा हुआ है । सोशल मीडिया यूजर्स ने चैनल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है । फैंस का कहना है कि आसिम रियाज ट्रॉफी जीतने लायक थे । वहीं कुछ का कहना है कि कलर्स चैनल की क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं । इस वजह से सिद्धार्थ को विनर बनाया गया है । इन सबके बीच कलर्स चैनल की एक कर्मचारी के नौकरी छोड़ने की खबर आई । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Feria - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' के विजेता की घोषणा होने से पहले फेरिहा नाम की एक लड़की ने बताया कि वो कलर्स चैनल की कर्मचारी हैं और सिद्धार्थ को विनर बनाने के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी है । फेरिहा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती। कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Shukla and Manisha Sharma - फोटो : twitter
इस कर्मचारी ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। 'बिग बॉस 13' की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी । अब इस बारे में कलर्स चैनल ने भी एक ट्वीट कर सारी सच्चाई बता दी है । 
 

4 of 5
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram
कलर्स चैनल ने ट्वीट कर लिखा, 'कलर्स चैनल की ओर से ये साफ किया जाता है कि फेरिहा नाम की कोई भी लड़की यहां काम नहीं करती थी । चैनल, टैलेंट और स्पोक्सपर्सन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो झूठे हैं । हम अपने फैंस और दर्शकों से गुजारिश करते हैं कि ऐसे अपुष्ट और अनाधिकृत सूत्रों से आ रही जानकारी पर भरोसा ना करें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
कलर्स के इस ट्वीट पर फेरिहा ने जवाब भी दिया है । फेरिहा ने लिखा, 'जैसी उम्मीद थी वही हुआ । क्या कंट्रोल रूम का वीडियो फेक है? सिद्धार्थ शुक्ला का कॉन्ट्रेक्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर देते? बिग बॉस फिनाले में मिले वोटों का इंडिपेंडेंट ऑडिट क्यों नहीं करवा लेते?लोगों को बेवकूफ़ बनाना बंद कीजिए। आप का चिट्ठा खुल चुका है।'

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के कमेंट का ऐसे दिया जवाब, वायरल हो रही पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें