फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी के लिए पारस के धोखा देते ही रोईं शहनाज, सिद्धार्थ ने दिया इस तरह साथ

Tue, 17 Dec 2019 01:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth, Shehnaz and Paras - फोटो : twitter
'बिग बॉस' में नॉमिनेशन टास्क के बाद अब बारी आई कैप्टेंसी टास्क (Captaincy task) की। कैप्टेंसी टास्क के दो प्रोमो वीडियो आए हैं। वीडियो में शहनाज पारस छाबड़ा पर नाराज होती नजर आ रही हैं। शहनाज की नाराजगी की वजह पारस का बयान है जिसमें वह माहिरा को कैप्टेंसी का दावेदार बनाना चाहते हैं। इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि इस बार फिर कैप्टेंसी की दावेदारी की वजह से घर का माहौल बदलने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि कैप्टेंसी का टास्क इस बार चूहे बिल्ली का खेल होगा। घर के कुछ सदस्य चूहे बनेंगे तो कुछ बिल्ली। वीडियो के मुताबिक चूहे बिल्ली के खेल में दावेदारी पाने के लिए घंटी हथियानी होगी। हालांकि इस प्रोमो में पूरा टास्क क्या है, यह नहीं दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज इसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा पर नाराज हो रही हैं। इसके साथ ही यह कह रही हैं मुझे भी दावेदार चाहिए। सिद्धार्थ शहनाज का समर्थन करते हैं। वह कहते हैं 'तू बिल्ली बन और जो करना है वो कर, चिंता मर कर।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज मधुरिमा तुली, विशाल और शेफाली के साथ बैठी होती हैं। शहनाज कहती हैं- 'मुझे एक बात बहुत तकलीफ दे रही है। मैंने उससे पूछा कि इस बार कैप्टन कौन बनेगा वो बोला माहिरा।' यह कहते ही शहनाज रोने लगती हैं। जवाब में विशाल कहते हैं- 'ये तेरे साथ तीसरी बार हो रहा है क्योंकि माहिरा उसके लिए पहले नंबर पर आती है।' 
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके बाद विशाल पारस के पास जाते हैं और कहते हैं कि 'एक बार उसके पास जाकर जता तो दे कि वो भी तेरे लिए खास है।' विशाल के यह कहते ही आसिम कहते हैं कि 'प्यार तो वो तुझसे करती है न।' जवाब में पारस कहते हैं- 'मैं तो इससे (माहिरा) से करता हूं।' वीडियो में दिखाया गया है कि पारस पीछे खड़े हैं और शहनाज चिल्लाते हुए कहती हैं- 'मुझे तकलीफ होती है। तू मेरी नजरों से दूर जा, अब फैसला होगा।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz, Paras and Mahira Sharma - फोटो : twitter
आपको बता दें, शहनाज शो में कह चुकी हैं कि वह पारस से प्यार करती हैं। वहीं पारस और माहिरा एक दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं यह अभी तक इन दोनों ने घरवालों को नहीं बताया है। ऐसे में पारस और माहिरा के रिश्ते की असलियत सामने आते ही शहनाज किस तरह से प्रतिक्रिया देंगी यह देखने वाला होगा। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने की घर में वापसी, देखते ही गले लगीं शहनाज और फिर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें