shilpa shinde
- फोटो : colors tv
बिग बॉस 13 में मेहमान के तौर पर नजर ना आने पर शिल्पा शिंदे ने शो के मकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 13 के बारे में ढेर सारी बातें भी कीं। इस दौरान शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि बिग बॉस 13 में क्या वह भी हिना खान की तरह शो में मेहमान बनकर जाएंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा- 'हां, मेकर्स ने मुझे मेहमान के तौर पर शो में आने के लिए संपर्क किया था, लेकिन मैं उनकी शर्तों पर शो में आने के लिए सहमत नहीं हूं। जिस तरह पिछले सीजन में मेकर्स ने मुझे विकास गुप्ता के साथ घर में भेजकर बेवकूफ बनाया था, उससे मैं काफी आहत हुई थी।'