फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े पर गौतम गुलाटी ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा

Wed, 22 Jan 2020 04:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gautam Gulati , Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज कौर गिल से मिलने के बाद गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) ने उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। गौतम ने अपने इस ट्वीट के जरिए शहनाज और सिद्धार्थ की लड़ाई पर कमेंट किया। गौतम का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। खास बात है कि गौतम हाल ही में 'बिग बॉस' में बतौर मेहमान शो में गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Gautam Gulati - फोटो : social media
गौतम गुलाटी ने ट्वीट किया- 'मैंने सिद्धार्थ से कहा था कि वो अच्छा खेल रहा है लेकिन उसका गुस्सा परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू करो लेकिन समझ नहीं आया। मैं वैसे शहनाज को सपोर्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं मनोरंजन के प्वाइंट से नोटिस करता हूं। अब लड़ते रहो।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth - फोटो : twitter
गौतम का यह ट्वीट सिद्धार्थ और शहनाज के झगड़े पर आया है। दरअसल, सिद्धार्थ और शहनाज दो दिनों से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे। यहां तक कि सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा था- 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' 

 

4 of 5
Gautam Gulati and Shehnaz - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शहनाज से क्यों नाराज हैं इसके बारे में शहनाज को भी पता नहीं है। शहनाज सिद्धार्थ से पूछती भी हैं लेकिन वो सीधे इसका जवाब नहीं देते। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ और शहनाज की दोबारा दोस्ती होती है या फिर नहीं। गौतम गुलाटी की बात करें तो वह कुछ दिन पहले बिग बॉस में आए थे। शहनाज उनकी प्रशंसक हैं। गौतम को देखते ही उन्होंने किस की बरसात कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Gill, Gautam Gulati - फोटो : amar ujala mumbai
इतना ही नहीं शहनाज गौतम के साथ सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस भी किया था। यह गाना सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का 'दिल दिया गल्ला' है। इस गाने पर शहनाज गौतम के साथ रोमांटिक डांस किया था। इन दोनों को ऐसे डांस करता देख घरवाले हंसने लगे थे। 

Bigg Boss 13: बेघर होने के लिए ये सात लोग हैं नॉमिनेटेड, इन दो को घरवालों ने बचाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें