फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो के मेकर्स पर शिल्पा शिंदे का आरोप, कहा, 'मुझे विजेता नहीं मानते'

Wed, 22 Jan 2020 07:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde - फोटो : file photo
बिग बॉस 13 को लेकर दर्शकों के अलावा छोटे और बड़े पर्दे के सितारे भी काफी उत्साहित हैं। हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' में ये सितारे अपनी फिल्म और सीरियल का प्रमोशन करने भी शो के अंदर आते रहते है। इतना ही नहीं बतौर मेहमान अब तक शो के अंदर बिग बॉस के कई पूर्व कंटेस्टेंट्स और विजेता भी अपनी दस्तक दे चुके हैं। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान तो बिग बॉस 13 की बहुत बार मेहमान के तौर पर आ चुकी हैं। वहीं सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे एक भी बार बिग बॉस 13 में नजर नहीं आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस 13 में मेहमान के तौर पर नजर ना आने पर शिल्पा शिंदे ने शो के मकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 13 के बारे में ढेर सारी बातें भी कीं। इस दौरान शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि बिग बॉस 13 में क्या वह भी हिना खान की तरह शो में मेहमान बनकर जाएंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा- 'हां, मेकर्स ने मुझे मेहमान के तौर पर शो में आने के लिए संपर्क किया था, लेकिन मैं उनकी शर्तों पर शो में आने के लिए सहमत नहीं हूं। जिस तरह पिछले सीजन में मेकर्स ने मुझे विकास गुप्ता के साथ घर में भेजकर बेवकूफ बनाया था, उससे मैं काफी आहत हुई थी।'
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde - फोटो : file photo
शिल्पा शिंदे के अनुसार बिग बॉस के मेकर्स उन्हें विजेता के तौर पर नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि,' मैं बिग बॉस सीजन 11 की विजेता रही हूं लेकिन मेकर्स मेरे साथ विजेता की तरह व्यवहार नहीं करते हैं।' इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 13 के मौजूदा कंटेस्टेंट्स को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 13 में शिल्पा शिंदे के पसंदीदा कंटेस्टेंट आसिम रियाज हैं। 

4 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे इस सीजन को भी फॉलो कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा कई बार बिग बॉस को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट का भी जिक्र किया है। साथ ही कलर्स चैनल पर भी आरोप लगाने से पीछे नहीं रहीं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जब शिल्पा से सिद्धार्थ और रश्मि के बीच हुए झगड़े को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सिद्धार्थ शो में रियल दिख रहे हैं। मैंने दोनों के बीच हुआ झगड़ा देखा नहीं है। अगर चैनल का किसी को सपोर्ट है तो वो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वो सही होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में सीजन 11 से अभी तक हिना खान और विकास गुप्ता इस सीजन में दिख चुके हैं। शिल्पा से जब पूछा गया कि क्या वो गेस्ट या वाइल्ड कार्ड के तौर पर अंदर जाएंगी? जवाब में शिल्पा कहती हैं कि 'अगर मैं अंदर गई तो सबकी छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में चैनल जिन लोगों को प्रमोट कर रहा है फिर उनका क्या होगा। वैसे भी फैंस ने ही मुझे विनर बनाया है जबकि चैनल ने हमेशा मुझे गलत दिखाया है।'

पढ़ें: इस नाम से ट्विंकल खन्ना का बेटे आरव ने किया है मोबाइल में नंबर सेव, अक्षय के फैंस हो जाएंगे हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें