'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से पहले ट्विस्ट का तड़का लगातार लग रहा है। हाल ही में घर के अंदर पत्रकार घरवालों से सवाल जवाब करने आए थे। इस दौरान घरवालों ने सभी सवालों का बेबाक अंदाज में जवाब दिया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ जनता से वोट मांगने के लिए घर से बाहर एक और कंटेस्टेंट जा सकती हैं।