नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को लोगों से अपील की थी कि रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर के बाहर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जरूर जलाएं। पीएम की इस बात का समर्थन करते हुए अरुण गोविल ने एक वीडियो जारी किया था। शरारती तत्वों ने इस वीडियो को अरुण गोविल के फर्जी ट्विटर अकाउंट से अपलोड करके पीएम मोदी को टैग कर दिया।