फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिमांशी के घर में आते ही आसिम ने लगा लिया गले, सबके सामने प्रपोज करते हुए वीडियो वायरल

Tue, 28 Jan 2020 12:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में अब एक बड़ा टि्वस्ट आने वाला है । घर में अब कुछ ऐसे सदस्यों की एंट्री होगी जो कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए घर में आएंगे । ये टि्वस्ट आसिम रियाज के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है । दरअसल, घर में हिमांशी खुराना की एंट्री होने जा रही है । हिमांशी के घर में आने का वीडियो भी सामने आ गया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : social media
हिमांशी घर में आसिम का कनेक्शन बनकर पहुंची हैं । हिमांशी को स्क्रीन पर देखने के बाद आसिम खुशी से उछल उठते हैं । फिर हिमांशी घर के अंदर आती हैं । आसिम हिमांशी से कहते हैं कि मैंने तुम्हें बहुत याद किया । इस पर हिमांशी कहती हैं कि मुझे पता है । हिमांशी और आसिम काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाए रहते हैं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social media
इसके बाद दोनों गार्डन एरिया में आते हैं । यहां सभी घरवालों के सामने आसिम, हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं । आसिम रियाज, हिमांशी से पूछते हैं कि क्या वह उनसे प्यार करती हैं, तो इस पर हिमांशी कहती हैं कि हां वो उनसे प्यार करती हैं । जिसके बाद आसिम, हिमांशी को फूल देते हुए शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं ।

4 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
आसिम कहते हैं, 'मैंने पहले ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं किया । तुम पहली लड़की हो ।' इस पर हिमांशी बहुत खुश होती हैं और आसिम को हां भी कह देती हैं । आसिम और हिमांशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । आसिम के फैंस भी उन्हें इस तरह देखकर खुश हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas Gupta - फोटो : voot
बता दें कि हिमांशी के अलावा घर में देवोलीना भट्टाचार्जी, विकास गुप्ता, माहिरा के भाई और कश्मीरा शाह घर में आएंगी। इनमें से विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करेंगे । कश्मीरा, आरती सिंह की भाभी हैं इसलिए वो उन्हें सपोर्ट करने आएंगी । माहिरा के भाई उन्हें सपोर्ट करेंगे । वहीं देवोलीना, रश्मि के लिए घर में आई हैं । उम्मीद है कि घर में और भी कई लोगों की एंट्री होगी ।  
 

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर खुलकर सामने आईं पूजा भट्ट, बोलीं- 'CAA से मेरा घर बंट जाएगा'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें