सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस 13 की सबसे चहेती जोड़ी रही है। घर के बाहर फैंस ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया है। बीते दिनों सिद्धार्थ-शहनाज के बीच दूरियां आ गईं और वो अलग हो गए। सिद्धार्थ ने शहनाज पर कई आरोप लगाए। वहीं शहनाज ने टास्क के दौरान सिद्धार्थ को धक्का दे दिया था। ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच की ये खाई अब नहीं भर पाएगी लेकिन सोमवार को एक बार फिर दोनों करीब नजर आए।