फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में Bigg Boss के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे आसिम रियाज, समर्थन में उतरे ये पांच सितारे

Thu, 23 Jan 2020 11:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
asim riaz - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के जाने पहचाने नामों की बात करें तो उनमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला हैं। इनके अलावा अपने खेल से पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। इन सबके बीच जिस कंटेस्टेंट ने अपने खेल से सबका दिल जीता वो हैं आसिम रियाज। बिग बॉस में आने से पहले आसिम को शायद ही कोई जानता हो लेकिन बीते चार महीने में उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। घर के बाहर टीवी की कई बड़ी हस्तियां आसिम का समर्थन कर रही हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन आसिम का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे आसिम का समर्थन करती दिख रही हैं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ भले ही घर के मजबूत दावेदार हैं लेकिन उन्हें महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। वो गुस्से में कुछ भी कह जाते हैं। वहीं आसिम अभी तक अच्छे से खेलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Gauhar Khan - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान ये सीजन भी फॉलो कर रही हैं। गौहर अभी तक सिद्धार्थ की आलोचना करती दिखी हैं। वहीं वो आसिम के फेवर में कई ट्वीट कर चुकी हैं। इस हफ्ते जब सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा हुआ तो गौहर ने ट्वीट किया कि 'वाह, मुझे ऐसा लगा कि पहाड़ जैसे आदमी को तो छोटे से उकसावे से फर्क नहीं पड़ना चाहिए ना? सब बकवास है। उकसावे की आड़ में सब कुछ जायज है? सहनशीलता, सामान्य रहना, ये सब भी तो दिखाओ।'

4 of 6
Gautam Gulati - फोटो : social media
बिग बॉस के सीजन 6 के विजेता गौतम गुलाटी पिछले दिनों मुख्य घर के अंदर पहुंचे। घर से बाहर निकलने के बाद गौतम ने एक ट्वीट किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद गौतम ने आसिम का नाम ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने स्ट्रॉन्ग बने रहने का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।
विज्ञापन

5 of 6
himanshi khurana - फोटो : social media
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर लगातार आसिम का समर्थन कर रही हैं। हिमांशी ने ट्वीट कर लिखा- 'आज शहनाज दिल से रोई। कभी मौका मिला तो उससे जरूर बात करूंगी। फैमिली, फैमिली ही होती है। उसे दूसरों पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। इस प्वॉइंट पर आकर बिल्कुल नहीं। मुझे खुशी है कि आसिम उसके साथ खड़ा दिखा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KRK - फोटो : social media
कमाल आर खान कई मौकों पर आसिम के खेल को सपोर्ट करते दिखे। हाल ही में केआरके ने लिखा- 'मेरे लिए बड़ी बात है कि आसिम अकेला एक ओर है जबकि उसके दूसरी ओर पांच लोग खड़े हैं- पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला। इसके बावजूद आसिम ने अपना आपा नहीं खोया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें