फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: हिमांशी के प्यार में डूबे आसिम, रश्मि से फिर भिड़े सिद्धार्थ और 'कॉलेज' से चुनेंगे कप्तान

Tue, 26 Nov 2019 07:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz,Siddharth Shukla - फोटो : social media
बिग बॉस के सीजन 13 में अब मोहब्बत का सफर शुरू हो चुका है। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बाद सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल और अब आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, बीते दिन रश्मि से रोमांस कर चर्चा में आए सिद्धार्थ शुक्ला के मिजाज फिर कुछ गरम दिखाई देंगे। इसके अलावा घर की कप्तानी के लिए शो में बीबी कॉलेज के नाम से टास्क होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : voot
ये खुलासा हुआ है कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जारी हुए बिग बॉस 13 के तीन प्रोमो में। पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि इन दिनों आसिम रियाज हिमांशी खुराना के प्यार में दीवाने हो रहे हैं। प्रोमो में आसिम हिमांशी से उनके लिए अपनी फीलिंग जाहिर कर रहे हैं और बिग बॉस के घर में उन पर सबसे ज्यादा भरोसा करने की बात भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
वहीं एक अन्य प्रोमो में बीते दिन रश्मि देसाई के साथ रोमांटिक टास्क करने वाले सिद्धार्थ आज एक बार फिर से उन पर गुस्सा होते हुए दिखाई देंगे। उनके गुस्सा होने की वजह रश्मि की ओर से जला हुआ खाना देना होगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ रश्मि से जले हुए खाने की शिकायत करते हुए, लेकिन रश्मि उनकी शिकायत को हल्के में लेती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ पारस और आसिम के सामने रश्मि की बुराई करने लगते हैं। 
 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : colors tv
सोमवार को नॉमिनेशन टास्क के बाद आज बिग बॉस के घर में कप्तान के लिए टास्क होगा। इस टास्क कुछ कंटेस्टेंट्स अध्यपक की भूमिका निभाएंगे और अन्य कंटेटेस्टेंट्स की क्लास लेंगे। टास्क में अध्यापक अपने जिस पसंदीदा विद्यार्थी से खुश होगा उसको सेब देगा और जो जिसके पास सबसे ज्यादा सेब होंगे वहीं घर के कप्तान बनने का दावेदार होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
ऐसे में बीबी कॉलेज टास्क के दौरान शहनाज की आसिम और शेफाली से लड़ाई होती दिखाई देगी। इसके अलावा विशाल सिंह और हिंदूस्तानी भाऊ के बीच भी झगड़ा होगा। आपको बता दें कि सोमवार को  'बिग बॉस 13' के घर में टास्क हुआ। जिसमें माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, शहनाज गिल, हिंदूस्तानी भाऊ, आरती और पारस छाबड़ा नॉमिनेट हो गए। वहीं सिद्धार्थ, रश्मि, देवोलीना, विशाल और हिमांशी सुरक्षित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें