फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम रियाज ने अपनी ‘मां’ को सौंपी बिग बॉस की ट्रॉफी, हर कदम सहारा बनने वाली महिला को किया सलाम

Fri, 28 Feb 2020 09:46 AM IST
anand anand अमर उझाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Asim Riaz, Sangeeta Bhatia - फोटो : amar ujala
बिग बॉस से मशहूर हुए मॉडल आसिम रियाज ने इस रियलिटी शो में पहले उप विजेता का खिताब हासिल किया है। और, अपनी ये ट्रॉफी उन्होंने मुंबई की उस खास महिला को सौंप दी है जिन्होंने आसिम के हुनर को न सिर्फ पहचाना बल्कि दिन प्रति दिन उसे संवारा और निखारा भी। ये महिला हैं संगीता भाटिया, जिन्हें आसिम रियाज ने अपनी निजी जिंदगी में मां का दर्जा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
संगीता को अपनी ट्रॉफी देते हुए आसिम ने एक संदेश भी लिखा, "यह पदक आपके लिए है। मेरे मॉडलिंग असाइनमेंट और मेरा कैरियर आपका है। मैं आज जो कुछ भी हूँ उसके पीछे आपकी टीम की कड़ी मेहनत है। आपने मुझे पहचाना और हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया। मैं इस सब कुछ के लिए दिल से आपका आभारी हूं।”
विज्ञापन

3 of 4
asim riaz - फोटो : voot
आसिम रियाज की मुंबई में पहली बार अंगुली पकड़ने वाली संगीता भाटिया एक मशहूर एजेंसी की मालिक हैं। वह कहती हैं, “हम एक दशक से अधिक समय से दुनिया भर से आने वाले मॉडलों के लिए टेलेंट मैनेजमेंट का काम करते रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
asim riaz - फोटो : Social Media
आसिम जैसे मेहनती लोगों की कामयाबी दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करती है।” संगीता की एजेंसी आसिम रियाज के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, वरीना हुसैन, सपना पब्बी के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, प्रभु देवा, सूरज पंचोली और शरली सेतिया के प्रबंधन के काम में भी शामिल हैं।

पढ़ें: इन हसीनाओं की फर्जी शादी करा चैनल्स ने खूब बटोरी टीआरपी, एक भी ना टिक पाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें