फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल के साथ फिर साथ दिखेंगी मधुरिमा, ब्वॉयफ्रेंड की Bigg Boss के घर में फ्राई पैन से की थी पिटाई

Fri, 28 Feb 2020 06:57 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। इस शो के अंदर कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी थे जिन्होंने भले जीत हासिल ना की हो, लेकिन अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली भी बिग बॉस 13 के ऐसे ही कंटेस्टेंट्स थे। गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड होने के बावजूद इन दिनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। यहां तक की मधुरिमा ने तो विशाल को फ्राई पैन से भी पीटा था जिसकी वजह से वह घर से बेघर हुई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 के घर से बेघर होने के बाद मधुरिमा ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में कहा था कि वह अब दोबारा विशाल आदित्य सिंह से नहीं मिलेंगी, लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जी हां, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली एक बार फिर से टीवी शो में दिखाई देने वाले हैं। एनडीटीवी इंडिया की खबर के अनुसार ये दोनों नए टीवी शो 'सलाम-ए-इश्क' में साथ नजर आने वाले हैं। इस शो में ये दोनों एक साथ डांस परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : twitter
खबर के अनुसार 'सलाम-ए-इश्क' में विशाल के साथ आने पर मधुरिमा ने कहा कि,  'हम अब पहले से काफी परिपक्व हो चुके हैं। यह डांस परफॉर्मेंस जिसे हमने 'सलाम-ए-इश्क' में प्रस्तुत किया है, यह हमारे रिश्ते का एक सफर है, जिसमें कई सारे उतार-चढ़ाव रहे हैं। हर रिश्ता हमेशा सफल नहीं होता है। अब हम पहले से काफी ज्यादा समझदार हो गए हैं और अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं।' गौरतलब है कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली शो में 'जुदाई' और 'पल पल दिल के पास' जैसे बॉलीवुड गानों पर डांस करेंगे।

4 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
पता हो कि मधुरिमा के बिग बॉस 13 के घर से बेघर होने के बाद विशाल ने शो में कहा था कि वह बाहर जाते ही मधुरिमा से एक बार जरूर मिलेेंगे। विशाल के इसी बयान को लेकर मधुरमा ने एक इंटरव्यू में उनपर तंज कसा था। मधुरिमा ने बातचीत में कहा कि ना तो विशाल ने मिलने की कोशिश की और न ही कोई फोन आया। मधुरिमा ने कहा, 'विशाल झूठे हैं। मिलने का वादा विशाल ने कैमरे के लिए किया था। मैंने ये बात सुनी थी कि विशाल मुझसे मिलना चाहते हैं लेकिन अभी तक मेरे पास उनका कोई फोन नहीं आया है। ऐसे मेें मिलने का तो सवाल ही नहीं उठता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter
बिग बॉस से बाहर आते ही मधुरिमा तुली छुट्टियां मनाने चली गई थीं जिसके बाद उन्होंने ये इंटरव्यू दिया। मधुरिमा को विशाल को मारने की वजह से बीच में से ही शो से निकाल दिया गया था। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा था, 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।' 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला ने दिखाई दरियादिली, मां बनने के लिए अपनाया ये तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें