फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर रहकर भी आसिम और हिमांशी हुए रोमांटिक, लॉकडाउन में ऐसे बिता रहे वक्त

Tue, 24 Mar 2020 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' में ऐसी कई जोड़ियां बनकर निकलीं जिन्हें फैंस एक साथ देखना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है। वहीं सितारे भी अपना वक्त घर पर ही किसी ना किसी तरह बिता रहे हैं। आसिम और हिमांशी पहले तो एक दूसरे से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे लेकिन अब माहौल को देखते हुए उन्होंने भी घर पर रुकना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : social media
आसिम और हिमांशी एक दूसरे से नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल का सहारा लिया है और वीडियो कॉल के जरिए ही बातचीत कर रहे हैं। हिमांशी ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर वीडियो कॉल के दौरान की है। साथ ही उन्होंने कई सारे हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं।

4 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
तस्वीर में हिमांशी की केवल एक आंख नजर आ रही है। वहीं आसिम सामान्य लुक में हैं। उन्होंने सफेद टीशर्ट के साथ लाल रंग की टोपी लगाई हुई है। दोनों ने अपने फैंस को भी यही सलाह दी है कि इस वक्त किसी से भी मिलने से बचें और घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों हिमांशी ने अपनी मां से आसिम को मिलवाया था। मां से मिलते हुए दोनों की तस्वीर भी सामने आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आसिम और हिमांशी म्यूजिक वीडियो 'काला सोहना है' में नजर आ चुके हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। हालांकि इसे बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें