फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिमांशी के प्यार में डूब चुके हैं आसिम, बेड शेयरिंग के बाद खुलेआम कर रहे KISS

Thu, 28 Nov 2019 02:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ और देवोलीना के बाद अब एक और जोड़ी प्यार में डूब चुकी है। इस जोड़ी का नाम है हिमांशी खुराना और आसिम रियाज। हिमांशी और आसिम के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं जो कि शो में साफ नजर आ रहा है। यहां तक कि शेफाली और हिमांशी के साथ आसिम रियाज बेड भी साझा करते हैं। इस बीच शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कई बार आसिम रियाज हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को किस करते हुए नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
आसिम और हिमांशी सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे। सिद्धार्थ से झगड़ा होने के बाद आसिम की बातचीत हिमांशी से बढ़ने लगीं। यहां तक कि आसिम ज्यादातर शेफाली और हिमांशी के साथ ही देखे जाने लगे। आसिम अपने दिल की बात शेफाली को पहले ही बता चुके थे। वहीं हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में उन्होंने हिमांशी से भी अपने प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 5
Asim Raiz and Himanshi - फोटो : voot
हिमांशी ने आसिम की बात सुनते ही कहा कि वह पहले से ही रिश्ते में बंधी हुई हैं। हालांकि आसिम ने कहा कि वह सब कुछ जानते हैं। 27 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में आसिम हिमांशी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें गले लगाया और किस भी किया। शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें आसिम हिमांशी के बार-बार किस करते हुए नजर आए थे। 

4 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
यह शो 28 नवंबर को टेलीकास्ट होगा जिसमें आसिम खुलेआम बात बात पर हिमांशी को किस करते नजर आए। आसिम कई बार हिमांशी से शो में कह चुके हैं कि उन्होंने उनसे ज्यादा सुंदर लड़की अब तक नहीं देखी है। वो सामने होती हैं तो उन्हें कुछ भी सूझता नहीं है। अगर सामने नहीं होती तो आंखें उन्हें ही ढूंढती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
खास बात है कि आसिम के हिमांशी के प्रति झुकाव को सभी घरवाले महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि जब सिद्धार्थ ने आसिम को ड्यूटी दी तो आसिम ने कहा कि कोई और दे दो ये ज्यादा हो जाएगा। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'हिमांशी कैप्टन थी तो तुमने बहुत काम किया था। अब क्या हो गया?' इस पर आसिम ने कहा- 'मैं तेरी कप्तानी में भी ड्यूटी करूंगा।' 

यह भी पढ़ें- BB13: हिमांशी की इस हरकत से भड़क उठे बिग बॉस, इस बार सिद्धार्थ शुक्ला बने घर के नए कैप्टन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें