'बिग बॉस' में सलमान खान ने घरवालों को बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। ये तीन लोग शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली हैं। इसके साथ ही घरवालों को ये भी बताया कि 'बिग बॉस' द्वारा किसी एक को देर रात घर से बाहर किया जाएगा। ऐसे में हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर इनमें से कौन सा वो कंटेस्टेंट है जिसे घर से बाहर जाना पड़ेगा।