फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन तीन कंटेस्टेंट्स ने घर में करवाई बेइज्जती, चप्पल और फ्राईपैन से खाई मार

Sat, 18 Jan 2020 02:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal, Madhurima and Arhaan Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस' के 13वें सीजन में जबरदस्त बवाल देखने को मिला। इस सीजन में घर में आए कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे के ऊपर कभी चप्पल तो कभी फ्राईपैन से वार किया। यहां तक कि हाथापाई में एक कंटेस्टेंट की शर्ट तक फट गई थी। हालांकि हर बार 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सभी की क्लास भी लगाई। बावजूद इसके कुछ कंटेस्टेंट अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। खास बात है कि एक दूसरे की बेइज्जती करवाते ये कंटेस्टेंट्स कोई आम नहीं बल्कि खास हैं। जानिए 'बिग बॉस 13' के उन तीन कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें टीवी पर तो दर्शकों का खूब प्यार मिला लेकिन शो में इन्होंने अपनी खूब बेइज्जती करवाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
अरहान खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अरहान खान की। अरहान टीवी के जाने माने सितारे हैं। इन्हें पहचान 'बढ़ो बहू' सीरियल से मिली थी। 'बिग बॉस' में अरहान खान की एंट्री बीच में हुई थी। बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह अरहान भी शो में अपनी शोहरत बढ़ाने और 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीतने के लिए आए थे लेकिन हुआ इसके ठीक उलट। शो में आते ही अरहान का सिद्धार्थ से झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद रश्मि से प्यार का इजहार किया। रश्मि के स्वीकार करते ही सलमान ने अरहान की 'वीकेंड का वार' में निजी जिंदगी की पोल खोल दी।
विज्ञापन

3 of 5
Rashami, Arhaan and Salman Khan - फोटो : twitter
सलमान ने रश्मि को अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया। इसके बाद कई मेहमान घर में आए जिन्होंने अरहान को लताड़ा। जब रश्मि के भाई गौरव ने भी रश्मि से अरहान को लेकर कोई भी फैसला घर के बाहर आकर करने को कहा। इतना ही नहीं रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंकी तो अरहान ने भी वैसा ही किया। अरहान के यह करते ही उनकी सिद्धार्थ से हाथापाई होते होते बची। इसमें अरहान की शर्ट फट गई थी। फिलहाल अरहान शो से बेघर हो चुके हैं।

4 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : twitter
मधुरिमा तुली
शो में मधुरिमा तुली की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मधुरिमा के आते ही ऐसा लगा कि वो खेल का रुख पलट देंगी। हालांकि खेल को छोड़कर मधुरिमा का फोकस विशाल आदित्य सिंह के साथ आपसी मतभेदों पर आने लगा। शो में मधुरिमा अपने निजी मामलों की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। उन्होंने कभी विशाल को चप्पल से मारा,कभी पानी फेंका तो कभी फ्राईपैन से पीटा। यहां तक कि एक बार तो वह शो में मारने के लिए हाथ उठाती भी नजर आईं। फिलहाल मधुरिमा घर में लिविंग एरिया में जेल में कैद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima - फोटो : twitter
विशाल आदित्य सिंह
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में तेवर का किरदार निभाने के बाद विशाल ने 'बिग बॉस' में धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शो में आते ही धीरे-धीरे उन्होंने अपने खेल से दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया था लेकिन मधुरिमा के आते ही वो अपने निजी मामलों में फंसते दिखे। मधुरिमा से कभी चप्पल से मार खाई तो कभी फ्राईपैन से मार। वहीं अब शो में मौजूद जेल में बंद हैं। जिसका उन्हें पछतावा भी हो रहा है। इन सबसे इतना तो साफ है कि विशाल शो में अपने खेल से ज्यादा गलत वजहों से चर्चा में रहे। 

सलमान के 'बिग बॉस 13' और कपिल के शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल, देखिए टॉप 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें