फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 10: डर का डबल डोज देने फिर आए रोहित शेट्टी, टीचर बन ले रहे सबकी क्लास

Sat, 18 Jan 2020 01:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media
छोटे पर्दे का खतरों से भरा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन अपने दर्शकों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपनी टीम के साथ तैयार हैं। इस बार भी शो में हर बार की ही तरह टेलीविजन के कई सेलिब्रिटीज दिखाई देने वाले हैं। ये सीजन हर बार की तरह ही बेहद रोमांचक होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
khatron ke khiladi - फोटो : social media
हाल ही में चैनल की तरफ से इसका प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें रोहित शेट्टी डर की यूनिवर्सिटी से कंटेस्टेंट्स को रूबरू करवाएंगे। प्रोमो देखकर यही लगता है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में डर और रोमांच का एक अलग ही लेवल दिखाई देगा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी बुल्गारिया में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media
खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए रोहित कहते हैं, 'यहां डर लेगा क्लास और देगा त्रास।' शो के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उनके बीच शेर, सांड और गैंडे जैसे भारी-भरकम जानवर छोड़ दिए जाते हैं। कंटेस्टेंट्स इन जानवरों से खुद को बचाते नजर आ रहे हैं।



 

4 of 5
Rohit shetty Lamborghini URUS Yellow - फोटो : Social Media
हालांकि ये सीन बस एक सपने की तरह है। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स का डर उनके चेहरे पर साफ जाहिर हो रहा है। अब ये देखना मजेदार होगा कि कौन इस डर के आगे टिक पाएगा और कौन डर के भाग जाएगा। शो के प्रोमो से ही साफ जाहिर है कि इस बार डर का लेवल क्या होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस सीजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट पहले से ही सामने आ चुकी थी। इस बार शो में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, अमृता खानविलकर, आरजे मलिष्का, रानी चटर्जी, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांडे, तेजस्वी प्रकाश और बलराज सयाल नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़े: 'लव आजकल' के ट्रेलर में कार्तिक संग बोल्ड हुईं सारा, पिता सैफ ने देखते ही कह दी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें