फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: वापस लौटते ही घरवालों से फिर भिड़े सिद्धार्थ, नौकरानी कहने पर रश्मि ने दिया ये जवाब

Fri, 20 Dec 2019 12:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला के वापस लौटने के बाद से एक बार फिर घर का खेल रोचक हो गया है। तबीयत की वजह से बिग बॉस ने उन्हें कैप्टेंसी की रेस से दूर रखा। अपनी आक्रमता को लेकर सलमान खान तक के निशाने पर आए सिद्धार्थ अभी तक घर में कूल अंदाज में दिखे। हालांकि आगे आने वाले एपिसोड में वो फिर से आक्रमक रूप में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सामने आए प्रोमो वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला घर के कई सदस्यों से भिड़ते हुए दिखेंगे। एक टास्क के दौरान घर के नए कप्तान आसिम रियाज सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'पिछले दो घंटे से तू ने कोई रेस्ट नहीं किया है। मुझे लगता है कि अब तुझे खेल खेलना चाहिए।' आसिम के बाद रश्मि पीछे से उनसे कहती हैं कि 'हेल्थ पर मत जाओ।' सिद्धार्थ रश्मि की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि 'ये आपकी नौकरानी हैं? ये क्यों बोल रही है बीच में।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सिद्धार्थ के ये कहने पर आसिम कहते हैं कि 'जैसे ही तू मुंह खोलता है वापस जीरो हो जाता है। अरहान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'घर पर भी ऐसे ही बात करते हो?' सिद्धार्थ कहते हैं, 'मेरे घर पर ऐसी लड़कियां नहीं हैं।' सिद्धार्थ की बात सुनकर रश्मि कहती हैं कि 'ऐसी लड़कियां कहने का क्या मतलब है? तुम्हारी मां भी नौकरानी है जो खाना बनाती है।'

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
आसिम सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तुम्हारे इसी व्यवहार की वजह से आज अकेले हो। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मैं भले ही अकेला हूं लेकिन मैं पीठ पीछे छुरा नहीं घोपता। मेरे अकेले रहने भर से ही तुम सब लोग डरे रहते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वहीं विकास गुप्ता इस दौरान सिद्धार्थ का समर्थन करते नजर आते हैं। विकास कहते हैं कि 'सब लोग मिलकर सिद्धार्थ के पीछे पड़े हैं। मैं घर से निकलने के बाद सलमान को बोलूंगा कि किस तरह सब एक ही इंसान को घेर रहे हैं।' बता दें कि इस वीकेंड विकास घर से बाहर हो जाएंगे वो दो हफ्ते के लिए ही शो में आए थे।

Bigg Boss 13: देर रात शहनाज ने किया ऐसा काम, तब जाकर खत्म हुई सिद्धार्थ की नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें