Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : voot
अमृता धनोआ ने आगे कहा, 'इन पांच सालों में हम दोनों ने तीन बार घर बदला और इस दौरान मैं उसके लिए सब कुछ करके परेशान हो चुकी थी क्योंकि वह कुछ भी नहीं कमाता था। वह घर रहने लगा था। उसको सपोर्ट करने के लिए मैं सब कुछ करने लगी थी। पांच साल के दौरान एक बार वह साल भर के लिए गायब हो गया, जिसके बाद हमारा रिश्ता खराब होने लगा। मैं उसको हमेशा कहती थी कि वह सब कुछ दोबारा ठीक कर ले मैं उसको अपने पिता के बिजनेस में शामिल करने के लिए मदद करूंगी। मैंने अरहान को शादी के लिए भी बोला, लेकिन वो बोला मैं को मजाक कर रहा था।'