फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ-आसिम के झगड़े के बाद 'बिग बॉस' ने लिया चौंकाने वाला फैसला, फिनाले पर पड़ेगा सीधा असर

Tue, 21 Jan 2020 03:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla and Asim Raiz - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के झगड़े के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस एक बड़ा फैसला लेंगे। बिग बॉस के इस फैसले से आसिम को शो में इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस बात का खुलासा बिग बॉस से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter
इंस्टाग्राम पर मिस्टर खबरी ऑफीशियल अकाउंट द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है। आसिम घर से पहले एलीट क्लब सदस्य बने थो। पोस्ट के मुताबिक सिद्धार्थ से झगड़े के बाद बिग बॉस आसिम को एलीट क्लब मेंबर की सदस्यता से बेदखल कर देंगे। बिग बॉस, ये फैसला सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद लेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
सिद्धार्थ के खिलाफ बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर बिग बॉस आसिम से एलीट क्लब की सदस्यता छीनते हैं तो फिनाले के करीब ये उन्हें बहुत बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्यों एलीट क्लब की सदस्यता का मतलब नॉमिनेशन से सुरक्षा थी। यानी कि अगर कोई आसिम को नॉमिनेट करता है तो वह एक हफ्ते के लिए खुद को नॉमिनेशन से इस पॉवर का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं।
 
 

4 of 5
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : twitter
आसिम के बाद एक और सदस्य को इसके लिए चुना जाना है। इस क्लब की सदस्यता के लिए तीन दावेदार हैं। ये दावेदार सदस्य आरती सिहं, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा हैं। इन तीनों को घरवालों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। जो टास्क जीत जाएगा वो इस क्लब का सदस्य बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
बिग बॉस का जो प्रोमो आया है उसमें घरवाले इन तीन सदस्यों से कुर्बाना मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरती से विशाल कंधे तक बाल कटवाने को कह रहे हैं। वहीं पारस रश्मि देसाई से अपनी आईब्रो शेव करने को कहते हुए दिखाई दिए। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस क्लब की मेंबरशिप पाने के लिए ये तीनों सदस्य कौन कौन सी परीक्षा में सफल होंगे।

Bigg Boss 13: आसिम के साथ झगड़े से तंग आकर सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ सकते हैं शो!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें