फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: बेघर होने के पांच दिन बाद देवोलीना ने बताई रश्मि की असलियत, बोलीं- 'मैंने कभी नहीं...'

Thu, 05 Dec 2019 04:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena and Rashami - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य अच्छे दोस्त बन गए थे। यहां तक कि जब देवोलीना घर से बाहर जा रही थीं तो रश्मि बहुत रोई भी थीं। घर से बाहर जाने के कुछ दिन बाद देवोलीना ने रश्मि देसाई के खिलाफ एक बयान दिया है जो चर्चा में बना हुआ है। देवोलीना ने इस बयान में रश्मि देसाई के खेल खेलने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
'बिग बॉस' से बेघर होते ही देवोलीना लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह न केवल अपने प्रशंसकों से बातचीत कर रही हैं बल्कि घर में क्या हो रहा है इस पर भी पल-पल नजरें टिकाए हुई हैं। देवोलीना ने घर के हालातों पर रश्मि देसाई को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया। देवोलीना ने लिखा- 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कभी बोलूंगी। रश्मि मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन पूरा परिवार उनकी और विशाल की वजह से परेशान हो रहा है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : twitter
दरअसल, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई ने घरवालों की नजरों से छुपकर फ्रिज से निकालकर पास्ता खा लिया था। यह पास्ता लग्जरी बजट में आया था जिसे सिद्धार्थ शुक्ला की टीम ने जीता था। 'बिग बॉस' ने इन दोनों को बुलाकर डांट लगाई और घरवालों को बताने को कहा। साथ ही कहा कि आप जीतने वाली टीम को बोलिए कि सारा लग्जरी सामान स्टोर रूम में रख दें। इस बात पर घर में बहुत झगड़ा हुआ। यहां तक कि सिद्धार्थ ने लग्जरी सामान वापस भेजने से भी इनकार कर दिया। 


 

4 of 5
Siddharth and Devoleena - फोटो : twitter
सिद्धार्थ के इस फैसले से घरवाले खफा थे। हालांकि चार दिसंबर को टेलीकास्ट एपिसोड में घरवालों को राशन मिल गया है। इससे पहले रश्मि ने इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबासाइट ने इंटरव्यू में देवोलीना से सिद्धार्थ और उनके रोमांस के बारे में पूछा गया था। जवाब में उन्होंने कहा था- 'देखने में ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ बहुत बदतमीज और घमंडी इंसान हैं लेकिन यह सच नहीं हैं। वह नेक दिल शख्स हैं। सिद्धार्थ और मेरा जो भी रोमांस देखने को मिला वह केवल मस्ती थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना से जब पूछा गया कि मां ने उन्हें और सिद्धार्थ को देखकर क्या रिएक्शन दिया? जवाब में देवोलीना ने कहा- 'मां को ऐसा लगता है कि मैं और सिद्धार्थ एक अच्छी जोड़ी है। वो ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि वह उससे अभी तक मिली नहीं है। अगर ऐसा होता है तो इससे बुरा कुछ और नहीं होगा।' 

Bigg Boss 13: घरवालों को लगा सबसे बड़ा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला हुए शो से बाहर!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें