Asim Raiz and Himanshi
- फोटो : voot
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए हिमांशी खुराना ने कहा- 'मैं आसिम को बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। हम लोगों ने घर के अंदर जो भी समय एक साथ बिताया वो मेरी जिंदगी के यादगार लम्हें थे।' जब हिमांशी से घर में आसिम से इजहार-ए-मोहब्बत के बारे में पूछा गया तो हिमांशी ने कहा- 'हां, वो मेरे प्रति अपनी भावनाओं को लेकर एक दम क्लियर है। मैंने शो में उसे बोला था कि मैं रिलेशनशिप में हूं जो कि कठिन दौर से गुजर रहा है। मैंने उससे ये भी कहा था कि बाहर जाकर पता चलेगा कि चीजें ठीक हुईं या नहीं। मैंने उसे अपने बारे में कई चीजें बताई थीं।'