फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: तो पारस की इस चिट्ठी पर भड़के सलमान खान, गर्लफ्रेंड को लिखा था- 'माहिरा को यूज...'

Sat, 18 Jan 2020 10:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में आज सलमान खान पारस छाबड़ा की क्लास लगाते नजर आएंगे। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान इस दौरान एंग्री अवतार में होंगे और वो पारस को आगे कुछ भी बोलने से रोक देंगे। दरअसल सलमान का गुस्सा पारस के गेम को लेकर है जहां उनकी नजदीकियां माहिरा के साथ बढ़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
सलमान कहते हैं कि 'पारस और माहिरा आप दोनों जो भी कर रहे हैं वो फ्रेंडशिप नहीं लग रहा है। ये फ्रेंडशिप से ज्यादा है।' पारस के बारे में सलमान कहते हैं कि 'इसने अपनी गर्लफ्रेंड आंकाक्षा से ये भी कहा है बाहर कि अगर थोड़ा बहुत गेम खेलूं, एक्टिंग करूं तो बुरा नहीं मानना। इसने पहले से ही ब्रिज बना लिया है, घर के अंदर आने से पहले।' सलमान के बाद पारस कहते हैं कि 'सर, पहले तो क्रिएटिव को मना करो कि ये सब फैलाना बंद करे।' सलमान कहते हैं कि 'कोई क्रिएटिव नहीं है। आकांक्षा ने खुद मुझसे कहा है।' माना जा रहा है सलमान के इस गुस्से की वजह पारस की वो चिट्ठी भी है जो उन्होंने आकांक्षा को भेजी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि पारस ने आकांक्षा के नाम चिट्ठी भेजी थी। इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस खबरी के मुताबिक, पारस ने लिखा था कि वह माहिरा को गेम में बने रहने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पारस ने ये भी लिखा कि शहनाज के मुकाबले माहिरा को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। शहनाज एक मजबूत दावेदार है और वो कभी भी पलट सकती है। पारस ने आकांक्षा को ये चिट्ठी तब भेजी थी जब वे अपनी उंगली की सर्जरी के लिए बिग बॉस के घर से बाहर गए थे।

4 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
पारस के अब तक के खेल पर नजर डालें तो शो के शुरुआत में आकांक्षा ने भी माना था कि ये उनकी सोची समझी रणनीति हो सकती है। आकांक्षा ने कहा, 'मैंने उससे कहा था कि तुम शो में अपनी प्लेब्वॉय वाली साइड दिखाना और फ्लर्ट करना लेकिन मैंने ये नहीं कहा था कि किसी लड़की को कोने में ले जाकर किस करना। मुझे नहीं पता अब वो क्या कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram
आकांक्षा ने बताया, ‘मुझे बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं और लोग मुझे टारगेट कर रहे हैं। मैं चुप हूं क्योंकि मैं इस रिश्ते को इस खेल से दूर रखना चाहती हूं लेकिन अब पारस ने जो भी कहा है उसने मुझे प्रभावित किया है और मुझे गहरी चोट पहुंचाई है। हमारा एक सुंदर रिश्ता है और हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं।'

आरोपों के बाद गणेश आचार्य ने लीक कराया वीडियो, पैसों के लिए सरोज खान ने किया था ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें