फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अबु मलिक ने इस कंटेस्टेंट को बताया नकली, बोले- 'भोली बनने का कर रही नाटक'

Tue, 22 Oct 2019 08:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abu Malik - फोटो : twitter
घर से बाहर जाते ही अबु मलिक (Abu Malik) अब घरवालों की असलियत का खुलासा कर रहे हैं। अबु 'बिग बॉस' से बाहर जाने वाले तीसरे कंटेस्टेंट हैं। अबु से पहले कोएना मित्रा और दलजीत कौर बेघर हो चुकी हैं। बाहर जाते ही अबु ने मीडिया से बात की और कई खुलासे किए। यहां तक कि अबु ने 'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट की हरकतों के बारे में कहा कि यह भोली बनने का नाटक कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahnaz Gill - फोटो : social media
अबु से पूछा गया कि शहनाज जब घरवालों से बात करती हैं तो अलग होती हैं। जब टास्क करती हैं तो अलग होती हैं और जब सलमान से बात करती हैं तो अलग। बाहर कुछ लोगों को लग रहा है कि वह नकली हैं। आपको क्या लगता है? इस पर अबु ने मस्कुराते हुए कहा कि 'ये तो सही है। वो बन कर बात करती हैं। जब कोई भी तस्वीर खींचता है तो कुछ ना कुछ तो एक्ट कर ही लेता है। ये तो गेम में उतरी है तो प्लान करके तो उतरी होंगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT
अबु ने आगे कहा- 'जितना वो भोली बन रही हैं उतनी है नहीं। आठ में दस जोड़ दो तो 18 हुआ। लोगों को दिखा रही है कि उसे जोड़ना नहीं आता, उसे सब आता है बस लोगों को दिखा रही है। गेम खेल रही है। उसे ऐसा करता देख दर्शक और सलमान सभी को मजा आ रहा है।' 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
घर में सबसे ज्यादा प्लानिंग कौन कर रहा है? इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा- 'सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना , माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं। टॉप पांच कंटेस्टेंट्स पर अबु ने कहा- तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं। लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abu Malik - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस हफ्ते भी घर से दो लोगों को बाहर होने थे लेकिन इस बार एक ही कंटेस्टेंट बाहर हुआ। आखिर में अबु मलिक और सिद्धार्थ डे बचे थे। छह लड़कियों को ही फैसला करना था कि इन दोनों में कौन बचेगा और कौन बाहर जाएगा। ऐसमें चार लड़कियों ने अबु का नाम बेघर होने के लिए लिया और दो ने सिद्धार्थ डे का। बहुमत के हिसाब से अबु मलिक घर से बाहर हो गए। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही अबु मलिक ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सब कुछ स्क्रिप्टेड है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें