फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो से निकलते ही शादी कर लेगी ये कंटेस्टेंट, कहा- 'घूमना फिरना और बच्चे पैदा करने हैं'

Mon, 13 Jan 2020 04:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli, Shehnaz Gill, Aarti Singh, Shefali Jariwala - फोटो : amar ujala mumbai
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कई कंटेस्टेंट्स अपने बारे में बेहद खास खुलासे कर चुके हैं। वहीं हाल ही में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने अपने बारे में वो बातें बताई जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता थीं। ऐसे ही बिग बॉस 13 की एक कंटेस्टेंट ने शो खत्म होने के बाद शादी करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
जी हां, ये कोई और कटेंस्टेंट नहीं बल्कि आरती सिंह हैं। आरती सिंह ने बिग बॉस 13 में कहा है कि वह इस शो के बाद हाउस वाइफ बनना चाहती हैं। बच्चों के साथ अपना खुशहाल जीवन बिताना चाहती हैं। दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस प्रोमो में आरती विशाल से कहती हैं कि, 'मुझे अपनी जिंदगी का आनंद लेना है, घर पर रहना है घूमना-फिरना करना है, बच्चे पैदा करने हैं। नाम था, पहले से लोग जानते हैं। मुझे भी जानते हैं कृष्णा (भाई) की वजह से भी जानते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
आरती सिंह - फोटो : Social Media
इसके आगे आरती कहती हैं कि, एक अपनी हाउस लाइफ का तो आनंद लूं। कहीं तो सफल बनूं। जब आप 50 साल के हो तो आप खुद को कह पाओ कि आप मां और अच्छी बीवी बन पाए भले अपने करियर में कुछ नहीं करे तो। इसके बाद विशाल उन्हें समझाते हैं। विशाल आरती से कहते हैं शादी करना बड़ा फैसला लिया था। जिस पर आरती कहती हैं जो होगा अच्छा होगा।' इसके बाद विशाल आरती से मजाक भी करने लगते हैं। 

4 of 5
aarti singh - फोटो : social media
गौरतलब है कि आरती सिंह ने बिग बॉस के घर में खुलासा किया वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। हाल ही में बिग बॉस 13 में वीकेंड के वार में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान लक्ष्मी ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताते हुए बिग बॉस में मौजूद सभी घरवालों को मुंह दिखाई टास्क दिया। जिसमें इन सभी कंटेस्टेंट्स को अपने साथ हुई ऐसी घटना के बारे में बताया जो उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti Singh, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala
इस दौरान आरती सिंह ने बताया, 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। मैं भागी और मैंने खुद को बचाने की कोशिश की। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मैं बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी। उसके बाद मुझे पैनिक अटैक आना शुरू हो गए थे। आज भी वो दिन याद करके मैं कांप जाती हूं।' आरती के अलावा विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा ने भी अपने बारे में ऐसा ही कुछ खुलासा किया। 

पढ़ें: अब #Metoo अभियान में फंसे ये मशहूर निर्देशक, अभिनेत्री ने कहा, 'उन्होंने मेरे सिर और पीठ पर...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें