फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गुप्ता मिलवा रहे दीपक-सोमी का दिल, भोजपुरी गायक बोला- 'अब सब खत्म हो गया सर'

Wed, 31 Oct 2018 07:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 में पहुंचे बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे घरवालों को समझा रहे हैं कि घर में टिके रहने के लिए उन्हें खेलना ही पड़ेगा। विकास और शिल्पा का मानना है कि इस बार के सभी कंटेस्टेंट्स ने खुद को रोककर रखा हुआ है। वहीं, विकास शो में नया तड़का लाने के लिए सोमी और दीपक के बीच प्यार के पकवान बनवाने की कोशिश में लगे हुए हैं...तो आइए जानते हैं आखिर चल क्या रहा है घर में...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि इससे पहले दीपक खुद सोमी के सामने अपने दिल की बात रख चुके थे। इस दौरान इन दोनों के पास सुरभि राणा भी मौजूद थीं। दीपक ने सोमी को बताया कि उनके सपनों की रानी बिल्कुल उनके जैसी ही होनी चाहिए । वहीं साथ ही में बैठी सुरभि ने भी इस पर बातों को कुरेदना मुनासिब समझा। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दीपक की बात सुनने के बाद सोमी थोड़ा घबराई थीं और मुस्कुरा भी रही थीं लेकिन उन्होंने दीपक से साफ कह दिया कि वह उन्हें एक अच्छा दोस्त समझती हैं। घर में आए मेहमान विकास गुप्ता को जब यह बात पता चली तो उन्होंने दीपक को उनके दिल की बात रखने को मजबूर किया। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि अब भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर के दिल में सोमी खान के लिए प्यार जगह बना रहा है। घर में एंट्री करने के बाद विकास गुप्ता ने सोमी को बताया कि बाहर लोग उन्हें # बिहार की भाभी के नाम से पुकार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak thakur and urvashi
दीपक ठाकुर ने अपनी फैन उर्वशी के साथ जोड़ी के रुप में घर के अंदर एंट्री की थी। लेकिन जब से बिग बॉस ने सबके अकेले खेलने का ऐलान किया है। तबसे ही दीपक और उर्वशी के बीच लड़ाई और झगड़े शुरू हो गए हैं। अब दीपक सोमी खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को शो की शुरुआत में ही दीपक सोमी खान की आंखों और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें