बिग बॉस 12 में पहुंचे बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे घरवालों को समझा रहे हैं कि घर में टिके रहने के लिए उन्हें खेलना ही पड़ेगा। विकास और शिल्पा का मानना है कि इस बार के सभी कंटेस्टेंट्स ने खुद को रोककर रखा हुआ है। वहीं, विकास शो में नया तड़का लाने के लिए सोमी और दीपक के बीच प्यार के पकवान बनवाने की कोशिश में लगे हुए हैं...तो आइए जानते हैं आखिर चल क्या रहा है घर में...