फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: गोविंदा-सलमान की मस्ती के बाद शिवाशीष पर भड़के दीपक, अनूप संग नाचीं जसलीन और भारती

Sat, 06 Oct 2018 10:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TV Show
बिग बॉस 12 के 20वें दिन की शुरुआत बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान और गोविंदा की मस्ती से शुरू होती है। दोनों अपनी ही फिल्म पार्टनर के गाने पर नाचते नजर आते हैं। घर में गोविंदा और सलमान की मस्ती के बाद घरवालों की क्लास लगती हैं इसके बाद दीपक और सौरभ और शिवाशीष की जोड़ी में बड़ा घमासान होता है। वहीं शो में श्रीसंथ को रोते हुए दिखाया गया है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर श्रीसंथ इतना फूट-फूटकर क्यों रोए हैं...आपको यह भी बता दें कि कल 7अक्टूबर के शो में कॉमेडियन भारती सिंह नजर आएंगी। साथ ही वह अनूप संग नाचती भी दिखेंगी और जसलीन-अनूप के बीच भी रोमांस देखा जाएगा।..आगे की स्लाइड्स में जानिए आज रात का पूरा हाल..
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss
शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते हैं। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है। 
विज्ञापन

3 of 6
TV Show
लेकिन इससे पहले शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आए। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखे। सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात बिताकर और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करते हैं। इसके बाद सलमान और गोविंदा शो में नॉमिनेशन की बात करते हैं और शाहरुख, संजय दत्त, अक्षय कुमार और सनी देओल का नाम लेते हैं। ऐसे में बिग बॉस उन्हें नॉमिनेशन की बात करने पर बेघर कर देते हैं। लेकिन गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं। 

4 of 6
TV Show
सलमान और गोविंदा ने घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
TV Show
शो में सलमान खान के साथ गोविंदा भी नजर आते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कहते हैं कि आपको इस टास्क में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बेचना है बतौर कद्दू और छुरी। दीपक ठाकुर सबसे पहले छुरी वाला पोस्टर जसलीन को पहनाते है उसके बाद कद्दू वाला अनूप जलोटा को। इस दौरान सलमान अनूप और जसलीन को कहते हुए नजर आते हैं कि छुरी जब भी चलाओ कद्दू ही कटता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TV Show
इसके बाद सलमान खान घरवालों को ज्वालामुखी टास्क में घरवालों की क्लास लेते हैं और करणवीर को सबसे ज्यादा फटकार लगाते हैं। सलमान इस टास्क में करणवीर की गलतियों पर नजर डालते हैं और उन्हें बताते हैं कि वह किस तरह लड़कियों को आपस में भिड़वाकर अलग हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें