फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फिनाले से 3 दिन पहले बेघर हुईं सुरभि, बाहर निकलते ही श्रीसंथ की पत्नी पर निकाली भड़ास

Fri, 28 Dec 2018 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
surbhi bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया। घर की मजबूत कंटेस्टेंट मानीं जा रहीं सुरभि राणा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके बाद अब रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, दीपक और करणवीर टॉप 5 की रेस में शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
surbhi bigg boss - फोटो : bigg boss
घर में सुरभि राणा लाउड प्लेयर्स में से एक थीं। श्रीसंथ के साथ उनकी अक्सर बहस हो जाती थी। कई बार दोनों ने ही एक दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाई। घर में जब श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी आई थीं तो उन्होंने सुरभि राणा को आड़े हाथों लिया था। भुवनेश्वरी ने कहा था कि वो जिस तरह श्रीसंथ को निशाना बनाती हैं वो गलत है। अब जब सुरभि राणा बाहर हो गई तो उन्होंने भुवनेश्वरी को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
सुरभि ने कहा कि 'सभी को अपने विचार रखने का हक है और मैं इसका सम्मान करती हूं। श्रीसंथ की पत्नी से बस एक ही बात मैं कहना चाहती हूं कि जिनके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। मुझे ज्यादा हाईलाइट किया जाता था। मैं इसे सकारात्मक तरीके से लेती हूं।'

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
रोमिल और श्रीसंथ के पलटवार करने पर सुरभि ने कहा कि 'रोमिल के साथ शुरुआत में काफी अच्छी बनती थी लेकिन जब मैंने उन्हें जाना तो वो बहुत डिप्लोमेटिक हैं। मैं साफ बात करने वाली और तेज तरार्र हूं इस वजह से हमारी बनी नहीं। मुझे अपने पर गर्व है। उनका जो काम था उन्होंने वो किया लेकिन मैंने इन सबके बीच खुद को निखारा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
सुरभि ने जब से घर में एंट्री ली तब से वह श्रीसंथ को ही टारगेट करती रही थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर श्रीसंथ के फैन्स ने सुरभि को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि श्रीसंथ के फैन्स कभी सुरभि को भी सपोर्ट किया करते थे। ऐसे में श्रीसंथ इस वक्त टॉप पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें