फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: फाइनल में पहुंचीं सुरभि राणा तो मच गया हंगामा, देखें सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा बवाल

Thu, 20 Dec 2018 05:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
surbhi rana
बिग बॉस फिनाले का अब काउंट डाउन शुरु होने वाला है। ऐसे में हल्ला शो में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बरकरार है। मामला यह है कि सुरभि राणा ने फाइनल का टिकट पा लिया है जिस पर घरवालों के होश उड़ गए हैं लेकिन बात यही नहीं रुकी। गौरतलब है कि सुरभि राणा के फिनाले में पहुंचते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स आपे से बाहर हो गए हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सुरभि राणा
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स को सुरभि राणा के फाइनल में पहुंचने की बात पच नहीं रही है और वे उन्हें शो का सबसे घटिया प्लेयर बता रहे हैं। उनका मानना है कि दीपिका, श्रीसंथ और रोमिल इसके हकदार थे। एक यूजर का कहना है कि सुरभि शो की सबसे बड़ी मुंहफट है और रोमिल को धार बनाकर शो में आगे बढ़ी है। एक यूजर ने तो साफ कह दिया कि उसे तो घर से तुरंत निकाल देना चाहिए वह फाइनल में जाने के लायक ही नहीं है।    

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
किसी ने सुरभि को निगेटिव सदस्य तो किसी ने कंट्रोवर्शियल बताया। बता दें कि सुरभि राणा को छोड़ घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, श्रीसंथ, सोमी खान के लिए फिनाले के लिए जंग जारी रहेगी। लेकिन इनपर दीपक और सोमी इस हफ्ते डबल एविक्शन का शिकार हो सकते हैं।

So all Contestants are nominated this week Except #SurbhiRana who won Ticket To Finale Week Task

There will Also be double evcition this week

Who do u think will be eliminated! https://t.co/oyEuEvASfN

— The Khabri (@TheKhbri) December 19, 2018

 

 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
दरअसल, बात कर रहे हैं घर के उन तीन सदस्यों की जो शुरुआत से ही आपस में एक-दूजे के नजदीक रहे हैं। जी हां, बात कर रहें दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और करणवीर बोहरा की। जहां दीपिका और श्रीसंथ में भाई-बहन का रिश्ता कायम है तो वहीं करणवीर भी श्री को अपना बड़ा भाई मानते हैं। लेकिन फिनाले के रेस में ये तीनों अब एक-दूजे के सामने नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ ने धीरे-धीरे यह साबित कर दिया है कि वह इस ट्रॉफी के हकदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें