फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फिनाले से पहले श्रीसंथ को मिली बड़ी पॉवर, ऐसे बदल देंगे घर का खेल

Fri, 14 Dec 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में जैसे-जैसे फिनाले का समय पास आ रहा है, घर का माहौल भी बदलता जा रहा है। पहले जो कंटेस्टेंट दोस्त हुआ करते थे अब वो भिड़ते दिख रहे हैं। गुरुवार को बिग बॉस ने घरवालों को लग्जरी बजट टास्क दिया। इस दौरान घर के सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया गया। पहली टीम में करणवीर, रोमिल, और दीपक थे तो वहीं दूसरी टीम में श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, सोमी और रोहित थे। टास्क में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से श्रीसंथ को एप्पी फिज परफॉर्मर चुना गया।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : voot
घरवालों ने आपसी सहमति से श्रीसंथ को बेस्ट परफॉर्मर के लिए चुना, लेकिन ऐसा लग रहा है उनका ये दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया। बिग बॉस ने श्रीसंथ को विशेष पॉवर दी और कहा कि वो कालकोठरी की सजा के लिए किन्हीं 3 सदस्यों को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : voot
बिग बॉस के अभी तक के खेल पर नजर डालें तो श्रीसंथ सबसे ज्यादा कालकोठरी की सजा भुगत चुके हैं। ऐसे में जब उन्हें पॉवर मिली तो निश्चित रूप में वो ऐसे सदस्यों से बदला लेना चाहेंगे जिन्होंने उन्हें इससे पहले कालकोठरी की सजा दी।

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
श्रीसंथ घर के सदस्यों से उनकी राय जानते हैं कि कौन से वो 3 सदस्य हैं जिन्हें कालकोठरी में भेजना चाहिए। सोमी और दीपिका कालकोठरी के लिए रोमिल का नाम लेते हैं। दोनों का कहना होता है कि रोमिल ओवरकॉन्फिडेंट हैं और उन्हें जेल की सजा मिलनी चाहिए। खेल के आखिरी पड़ाव में अगर रोमिल चौधरी को कालकोठरी की सजा मिलती है तो पूरे घर का पासा पलट सकता है। बता दें कि रोमिल को अभी तक घर का मास्टरमाइंड कहा जाता रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
द खबरी के मुताबिक, घर के ऐसे नाजुक मोड़ पर श्रीसंथ इस हफ्ते के लिए कैप्टन चुन लिए गए हैं और फाइनल के दौर में रोमिल चौधरी, रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर को कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है जो उनके लिए इस ट्रॉफी को जीतने के लिए भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें