फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज

Thu, 13 Dec 2018 07:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। रघु की ये दूसरी शादी है। रघु ने गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समंदर किनारे सात फेरे लिए हैं। रघु और नताली की शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। दोनों ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की है। वहीं इसी बीच रघु की एक्स वाइफ सुगंधा ने बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
suja raghuram wedding - फोटो : Instagram
बता दें कि रघु की पूर्व पत्नी सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रघु और नताली की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "नए श्री और श्रीमती। दोनों को शादी की मुबारकबाद। मैं और zukzuk हम दोनों आप से प्यार करते हैं और आप दोनों को जल्द बॉम्बे में वापिस देखने का इंतजार नहीं कर सकते।' उन्होंने आगे लिखा- "ये कोई मजबूती या रोल मॉडल के लिए नहीं है..इस तस्वीर में मौजूद लोग मेरे दोस्त और परिवार हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और यह उनका पल है। "

विज्ञापन

3 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
बता दें कि इससे पहले दोनों ने अगस्त में टोरंटो में अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की थी। दोनों की सगाई में टीवी स्टार करण वोहरा और उनकी पत्नी मौजूद थी। नताली पेशे से कनाडियन सिंगर हैं। 

4 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
बता दें कि ये रघु की दूसरी शादी है। इससे पहले वो सुगंधा गर्ग से हुई थी। दोनों की शादी 12 सालों तक चली थी। एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग फिल्म 'जाने तू या जाने ना’ से फेसम हुई थी। वहीं इसी साल जनवरी में दोनों ने तलाक ले लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
खबरों के मुताबिक, नताली रघुराम से पहले टीवी एक्टर एजाज खान को डेट कर चुकी हैं । वहीं नताली 'इंग्लिश विंग्लिश', 'लेडीज वस रिक्की बहल' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसे कई फिल्मों में गाने गाकर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें