फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: 4 दिन पहले ही घर में आई इस कंटेस्टेंट ने किया श्रीसंथ का जीना दुश्वार, धरा रह गया गुस्सा

Fri, 05 Oct 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस में श्रीसंथ का पारा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। वह हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट पर गरम हो जाते हैं। ऐसे में घर में 4 दिन पहले ही आई कंटेस्टेंट सुरभि राणा पर श्रीसंथ ने सारी हदें पार कर जेल के अंदर से ही उनके मुंह पर थू बोल दिया।  इस पर सुरभि का गुस्सा भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
बता दें कि काल कोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है। तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर काल कोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह काल कोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।

4 of 5
bigg boss
इसके बाद श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
आखिर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप और जसलीन के अलावा 3 सिंगल सेलिब्रिटीज नॉमिनेट हुए हैं जिसमें करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि रोडे का नाम शामिल है। फिलहाल यह देखना होगा कि इस बार कौन घर से बेघर होगा। पिछले हफ्ते घर से बाहर हुई कृति और रोशमी की जोड़ी के अलावा हवलदार कंटेस्टेंट निर्मल सिंह भी बेघर हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें