फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सुरभि और रोमिल की एक गलती से तिलमिलाए श्रीसंथ, खुद को किया इस हद तक टॉर्चर

Fri, 05 Oct 2018 05:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth
'बिग बॉस सीजन 12' में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। घर में खान सिस्टर्स ने पहले से ही बवाल मचाकर रखा था अब सुरभि राणा के आने से घर का माहौल और बिगड़ गया है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें करणवीर और श्रीसंथ सुरभि राणा और रोमिल से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
karanvir bohra
Voot ऐप पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें सेलिब्रिटी और जोड़ीदार के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। वीडियो में दिखाया गया है कालकोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Sreesanth
तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर कालकोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं।  करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह कालकोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।

 

4 of 5
Romil Chaudhary
वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं। आपको बता दें, शुक्रवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैप्टेंसी टास्क रोमिल और सुरभि की जोड़ी जीत जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 12 Sreesanth
इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अनूप और जसलीन के अलावा 3 सिंगल सेलिब्रिटी नॉमिनेट हुए हैं। यह तीनों करणवीर, श्रीसंथ और सृष्टि रोडे हैं। फिलहाल यह देखना होगा इस बार कौन घर से बेघर होगा। पिछले हफ्ते घर से बाहर कृति और रोशमी की जोड़ी के अलावा निर्मल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें