फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: रेस टू फिनाले में दगाबाज निकलीं दीपिका, भाई श्रीसंथ के पीठ में घोंपा धोखे का खंजर

Tue, 18 Dec 2018 06:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस में रेस टू फिनाले क्या शुरु हुआ सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया है। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को अगला टास्क बीबी फायर ब्रिगेड दिया जिसमें तीन राउंट होने हैं। लेकिन जीत की लालसा में हर कोई अपनी मर्यादा पार कर चुका है और इसमें सबसे ज्यादा श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के रिश्ते पर बात आ गई है...
विज्ञापन

2 of 5
deepika kakkar - फोटो : screengrab
इस टास्क में घरवालों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य को नॉमिनेट करना है। बता दें कि खेल का दूसरा पड़ा आज होना बाकी है। लेकिन आपको यह भी बता दें कि इस टास्क में सहकी असलियत सामने निकलकर आ रही है। टास्क में ना तो कोई दोस्ती देख रहा है और ना कोई बहन भाई का रिश्ता।
विज्ञापन

3 of 5
dipika kakar and Sreesanth - फोटो : twitter
दरअसल, हुआ यह है कि दीपिका जिसे शुरुआती खेल से अपना भाई मानती आ रही थीं वो अब फिनाले की दहलीज पर पराया हो गया है। क्योंकि दीपिका ने भाई श्रीसंथ को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इसे साफ-साफ धोखा बताया जा रहा है जिसपर श्रीसंथ टूट चुके हैं। लेकिन श्रीसंथ के फैन्स इस पर दीपिका की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

4 of 5
Deepika Kakkar - फोटो : Jansatta
दरअसल, दीपिका के जीत की भूख के लिए अचानक बदलते इस रवैये के चलते वह सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स का शिकार हो गई हैं। यूजर्स ने दीपिका के चलते बड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका ने फिनाले के लिए भाई-भाई बोलकर खंजर मारा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss

बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने श्रीसंथ को मौके पर धोखा दिया है। गौरतलब है कि शो के शुरुआती दौर में नेहा पेंडसे के बाहर होने के दौरान बिग बॉस ने सभी घरवालों से राय मांगी की थी किसे बाहर होना चाहिए बता दें कि उस दौरान अकेले दीपिका ने ही श्रीसंथ का नाम लेकर घर में बड़ा बखेड़ा खड़ा करवा दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें