फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: सलमान खान की बढ़ी मुसीबत, इस वजह से मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 05 Sep 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
जब से बिग बॉस 12 का ऐलान हुआ है फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर सीजन में शो के फॉर्मेट को लेकर दर्शकों के बीच भी क्रेज रहता है। ऐसे मे इस बार भी सभी जानना चाह रहे थे कि बिग बॉस के मेकर्स शो को और दिलचस्प बनाने के लिए आखिर क्या नया करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
नए सीजन के ऐलान के साथ ही इस बात का खुलासा भी हो गया था कि इस बार कंटेस्टेंट जोड़ियों में हिस्सा लेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है शो के मेकर्स का अपना ही फैसला उनके लिए मुसीबत बन गई है। इस फॉर्मेट के ऐलान के बाद से भले ही दर्शकों में रुचि बढ़ गई हो लेकिन अब इसमें बदलाव होने जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स को जोड़ियों में सेलेब कंटेस्टेंट नहीं मिल पा रहे हैं जिसके बाद अब कंटेस्टेंट की सोलो एंट्री होगी। बता दें कि शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। 

4 of 5
माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं - फोटो : Instagram
इस बार बिग बॉस में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
इससे पहले रिलीज हुए शो के प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में कई सारे लोग मौजूद थे जो कि जोड़ियों में नजर आ रहे थे। वीडियो में सलमान खान जोड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे थे। क्लास में मौजूद जोड़ियां सास-बहू, बहन और दोस्तों की नजर आ रही थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें