फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: अनूप के जाते ही जसलीन के सामने शर्टलेस हुए शिवाशीष, श्रीसंथ बोले- 'ये क्या हो रहा है'

Sun, 07 Oct 2018 10:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shivashish mishra
बिग बॉस 12 में 20वें दिन बहुत ही अलग नजारा देखने को मिला। बता दें कि सलमान ने अनूप जलोटा को घरवालों की नजर में घर से बेघर कर दिया है लेकिन अनूप को सीक्रेट रूम में भेजा गया है जिसकी खबर घरवालों को नहीं है। घरवालों को लग रहा है कि अनूप घर से निकल गए हैं, लेकिन अनूप के घर से जाने के बाद जसलीन घर में बहुत खुश नजर आ रही हैं और वहीं,अनूप के ना होने का शिवाशीष ने बड़ा फायदा उठाया।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss
बता दें कि अनूप के सीक्रेट रूम में जाते ही शिवाशीष चेंजिंग रूम में जसलीन के सामने ही शर्टलेस हो जाते हैं। ऐसे में श्रीसंथ वहां पहुंचते हैं और शिवाशीष को यह कहते सुनाई देते हैं कि 'ये क्या हो रहा है और अनूप जी के जाते ही जसलीन के सामने हरकते करना शुरू कर दिया क्या।' बता दें कि शिवाशीष और जसलीन बहुत घुल मिल रहे हैं और अनूप सीक्रेट रूम में बैठ घर का सारा नजारा देख रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें क्या-क्या हुआ आज घर में...
विज्ञापन

3 of 6
bigg boss
बता दें कि श्रीसंथ को तीन हफ्ते बाद अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। दरअसल, बिग बॉस ने श्रीसंथ को एक रूम में भेज एक वीडियो दिखाई। इस वीडियो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी थीं जिन्हें देखकर श्रीसंथ की आंखें नम हो गई। वीडियो में भुवनेश्वरी ने श्रीसंथ को नसीहत दी कि वह घर में शांत होकर खेलें । इसके बाद श्रीसंथ के दोनों बच्चे भी वीडियो में आए। ऐसे में अपने परिवार को देख श्रीसंथ पूरी तरह से टूट गए।

4 of 6
bigg boss
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 12 के घर में तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में कुछ अलग अंदाज में नजर आए। वह वीकेंड का वार की शुरुआत अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' के हिट सॉन्ग 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई' से करते हैं
विज्ञापन

5 of 6
tv show
वहीं, टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे पोल डांस में एक्सपर्ट हैं और उन्होंने अपना यह हुनर बिग बॉस के घर में बखूबी दिखाया। उनके पोल डांस से प्रेरित होकर जसलीन और कॉमेडियन भारती सिंह भी खुद को रोक ना सकीं और अनूप को पोल बनाकर दोनों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
इसके बाद फेमस कॉमेडियन भारती सिंह शो में पहुंचती हैं जो साथ में नौ बच्चे लेकर आई हैं और उन सभी बच्चों का बाप सलमान खान को बताती हैं। ऐसे में यह बात जानकर सलमान खान के कान खड़े हो जाते हैं और भारती सिंह को जबरदस्त बात कहते हुए दिखाई देते हैं। सलमान कहते हैं कि जब मैंने पतीले को हाथ ही नहीं लगाया तो पनीर मेरा कैसे हो गया। इस पर भारती कहती हैं कि यह सब आपके बिरयानी की ही बोटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें