'बिग बॉस सीजन 12' दीपिका कक्कड़ जीत चुकी हैं। श्रीसंथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि दीपक ठाकुर पहले ही 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो चुके थे। दीपिका कक्कड़ के शो जीतते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है तो वहीं 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। दीपिका के जीतते ही शिल्पा शिंदे ने एक के बाद एक ट्वीट किए और दीपिका कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई।