बिग बॉस 12 के फिनाले के परिणाम सामने आ गए हैं। आखिरी कदम पर भले ही दीपिका खिताब जीत गईं हों, लेकिन श्रीसंथ का उपविजेता बनना भी कई मायनों में चौंकाने वाला है। दरअसल, बिग बॉस की शुरुआत से ही जो कंटेस्टेंट बाकी घरवालों को बार-बार घर से भागने की धमकी देता आया हो। किसी भी टास्क में परफॉर्म न किया हो, उसका उपविजेता बनना भी चौंकाने वाला परिणाम है। टॉप 5 फाइनलिस्ट में श्रीसंथ और दीपिका सबसे आगे चल रहे थे। कहना गलत नहीं होगा कि फिनाले में अब तक सबसे बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। जानिए कौन से वो 5 कारण थे, जिसने उन्हें कप के इतने करीब ला दिया और वे उपविजेता कहलाए।
विज्ञापन
2 of 6
bigg boss 12
- फोटो : voot
मास्टरमाइंड: घरवालों ने रोमिल चौधरी को सीजन 12 का मास्टरमाइंड करार दिया था, लेकिन असली मास्टरमाइंड श्रीसंथ निकले। उन्होंने अपने पत्ते किसी के सामने शो नहीं होने दिए। घर में गेस्ट बनकर आए विकास गुप्ता से श्रीसंथ लड़ पड़े थे, लेकिन फिनाले वीक में विकास गुप्ता भी ये कहने को मजबूर हो गए कि श्रीसंथ ही घर के असली कांडी हैं। वो हर बात दिमाग से बहुत सोच समझकर करते हैं। जब गौहर के सामने रोमिल ने श्रीसंथ को साड़ी पहनने को बोला तो वे चुप रहे, लेकिन गौहर की डिमांड पर वे क्विट कर गए। ये भी उनकी माइंड गेम थी, जबकि दीपिका उनकी डिमांड को पूरा कर सकती थी, क्योंकि गौहर वाली डिमांड को वो पूरा करवा सकते थे, लेकिन रोमिल वाली पूरी न होती, इसलिए उन्होंने गौहर के सामने हार मानी, न कि रोमिल के सामने।
विज्ञापन
3 of 6
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बैकग्राउंड करियर: इसमें कोई संदेह नहीं कि श्रीसंथ को चर्चित करने में उनके बैकग्राउंड क्रिकेट करियर का भी खासा योगदान रहा। क्रिकेट में बैन झेल रहे श्रीसंथ ने भले ही शुरुआती टास्क छोड़ दिए हों, लेकिन लोग उनके बारे में जानना चाहते थे। यही कारण है कि वो बार-बार घर के गेट पर महफिल सजा लेते, वहां घरवाले जुटते, जहां वे अपने करियर पर बात करते। क्रिकेट बैन के चलते उन्हें जो जो तकलीफें झेलनी पड़ी, उन्हें भी मौके पर यूज किया। सुरभि जब रिपोर्टर बनी तो हरभजन के साथ हुए थप्पड़ कांड को भी उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज बनाकर पेश किया, इससे श्रीसंथ बाहर टीवी, अखबार और मीडिया में अचानक छा गए और लोगों में उन्हें जानने की उत्सुकता और बढ़ गई। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े और भी काफी खुलासे किए।
4 of 6
sreesanth
- फोटो : voot
दीपिका का सहारा: श्रीसंथ जब शो में आए तो उनका टार्गेट विजेता बनना नहीं, बल्कि अपने साथ घटित हुई परेशानियों से दुनिया को अवगत करवाना था। यही कारण था वो शुरू में जब गेम नहीं समझे तो कुछ भी बोल देते थे। यहां उनका मुख्य सहारा बनीं उनकी सह कंटेस्टेंट दीपिका। शुरुआती महीनों में दीपिका भी श्रीसंथ की परेशानियों को सुनकर इस कदर भावुक हुई कि घर से बेघर करने के लिए उन्होंने श्रीसंथ का नाम ले लिया। श्रीसंथ शो से बेघर होते ही सीक्रेट रूम पहुंच गए। यहां से घर के बीच देखकर उन्हें असली गेम का अहसास हुआ। सीक्रेट रूम में दीपिका से बदला लेने की बात कहने वाले श्रीसंथ जब घर में दोबारा पहुंचे तो घरवालों के सामने तो उन्होंने दीपिका को भला बुरा कहा, लेकिन दीपिका के सामने कुछ न बोले और उसी को अपनी मुख्य ताकत बना लिया।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss
- फोटो : bigg boss
एक पहलु ये भी: बिग बॉस के घर में श्रीसंथ के विभिन्न किरदार देखने को मिले। चाहे वो हर बार जेल की सजा मिलने पर घरवालों के सामने अकड़ना और कैमरे के सामने 'मैं जाउंगा' जैसे, शब्द हों, सजा मिलने पर झूठे बर्तनों को पूरी शिद्दत से मांझना हो। गुस्से के दौरान घरवालों से कहे अपशब्दों के बारे में मौके पर ये कहते हुए माफी मांग लेना हो, कि मेरा ऐसा मतलब नहीं था। अधिकतर बार नॉमीनेशन के टास्क में आगे बढ़कर खुद को नॉमीनेट करना हो। फैमिली टास्क में जब पत्नी भुवनेश्वरी सुरभि को बुरा भला बोल देती हैं तो उन्हें बोलकर सुरभि के गले मिलवाना हो, जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस हो। सभी में श्रीसंथ का एक अलग किरदार देखने को मिला। दीपिका के साथ श्रीसंथ ने भाई का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि शोएब में शो में आकर उसे अपना साला बोल गए।
गुस्से को बनाया ताकत: शो में टास्क में अच्छे परफॉर्मेंस से ज्यादा गुस्से के कारण श्रीसंथ जाने गए। चाहे वह बार-बार घर छोड़कर जाने की धमकी हो या बार-बार जेल जाने के लिए घरवालों से मिलने वाला बहुमत। हालांकि श्रीसंथ ने इसी गुस्से को अपनी मुख्य ताकत बनाया। यही कारण था कि वो जब जब गुस्सा होकर टास्क को छोड़ते तो सारे घरवाले उनके खिलाफ हो जाते और उन्हें एक घंटे में एपिसोड में दिखाई देने का मौका मिल पाता। वीकंड के वार के दौरान सलमान से उन्होंने कंफर्म भी किया था कि हर बार मुझे ही क्यों टार्गेट पर रखा जाता है तो सलमान बोले थे कि आप जितना समय घर में बोलेंगे, तभी तो हम टीवी पर आपको दिखाएंगे, 24 घंटे 150 कैमरे घरवालों को खाली बैठे कैप्चर करने के लिए नहीं हैं।