फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सलमान खान ने कर ली बच्चे की प्लानिंग, शादी के सवाल पर बोले- 'मुझे नहीं करनी'

Mon, 31 Dec 2018 11:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बिग बॉस 12 का फिनाले आखिरकार 15 हफ्तों बाद 30 दिसंबर को हुआ। ससुराल सिमर का सीरियल की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 12 का खिताब अपने नाम किया। विनर के नाम के ऐलान से पहले सलमान खान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह भी पहुंचीं। अब जहां भारती हों वहां मस्ती और मजाक ना हो,  ऐसा हो सकता है क्या।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
शो के बीच में पहुंचीं भारती सिंह कहती हैं कि 'आपको मेरी जैसी सुंदर, सुशील लड़की नहीं मिलेगी। हम दोनों ही कलर्स के शो से खूब पैसे कमा रहे हैं ऐसे में हमें एक हो जाना चाहिए। आपकी वजह से ही मुझे यहां बार-बार बुलाया जाता है। इस वक्त इंडस्ट्री में शादियों की जैसी बाढ़ आई हुई है। ऐसे में आपको भी शादी कर लेनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
सलमान से शादी की रिक्वेस्ट करते हुए भारती कहती हैं कि 'दूसरों के बच्चों को क्यों प्रमोट कर रहे हैं, हम अपने बच्चे पैदा करते हैं और उन्हें लॉन्च करेंगे। फर्स्ट टाइम भारती और सलमान का बच्चा- चुन्नू। मैं दावे के साथ कह सकती हूं हमारा बच्चा तैमूर से भी ज्यादा क्यूट होगा।' 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
भारती की बात सुनकर सलमान कहते हैं कि लेकिन 'मैंने कब कहा कि मुझे शादी करनी है।' तब भारती उन्हें याद दिलाते हुए कहती हैं कि 'जब सिम्बा के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी आए थे तो उन्होंने ही तो कहा था कि आपको सुंदर, सुशील, टिकाऊ लड़की चाहिए। मैं 11 साल से टीवी पर टिकी हुई हूं मेरे से ज्यादा टिकाऊ कौन है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
भारती, सलमान से कहती हैं कि 'आखिर दुनिया को क्यों नहीं कह देते कि आप मुझसे प्यार करते हैं।' सलमान खान कहते हैं कि 'प्यार तो मैं तुमसे बहुत करता हूं।' इसके बाद सलमान और भारती सिंह ने एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें