फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख लेकर दीपक ठाकुर ने 'बिग बॉस' छोड़ने का किया फैसला, शो खत्म होते ही हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट

Mon, 31 Dec 2018 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepak thakur - फोटो : bigg boss
बिग बॉस सीजन 12 का ताज दीपिका कक्कड़ अपने नाम करने में कामयाब रहीं। दीपिका ने श्रीसंथ को पीछे छोड़कर खिताब जीता। दीपिका और श्रीसंथ के बाद टॉप 3 की लिस्ट में दीपक ठाकुर रहे। सलमान ने तीनों को मौका दिया कि वो पैसे लेकर शो छोड़ सकते हैं जिसके बाद दीपक ने 20 लाख रुपये लेने का फैसला किया। घर से निकलने के बाद दीपक ने अभी तक की जर्नी के बारे में मीडिया से बात की।
विज्ञापन

2 of 5
Deepak Thakur - फोटो : voot
दीपक ने कहा कि 'दीपिका और श्रीसंथ दोनों पॉपुलर चेहरे हैं। ऐसे में जाहिर है उनके फैंस भी ज्यादा हैं। मेरे घर की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। घर की जिम्मेदारियां मुझ पर हैं। ऐसे में जैसे ही बिग बॉस ने पैसे लेकर शो छोड़ने का ऑफर दिया तो बिना सोचे समझे मैंने बजर बजा दिया। मैंने बहुत पहले ही ये फैसला किया था, अगर फाइनल में ऐसा कोई ऑफर आता है तो शो छोड़ दूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
deepak thakur - फोटो : voot
दीपक ने आगे कहा कि 'मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। आगे जो भी मौके मिलेंगे मैं उसमें अपना टैलेंट पूरी मेहनत के साथ दिखाऊंगा। मुझे उम्मीद है मेरे गाने और मेरे टैलेंट से कई मौके मिलेंगे।' बता दें कि दीपक ठाकुर के शो छोड़ने के फैसले को सलमान ने भी सराहा है।

4 of 5
deepak thakur - फोटो : voot
अगले साल के प्लान के बारे में दीपक ने बताया कि अब वो कलर्स के ही शो खतरों के खिलाड़ी करने वाले हैं। निश्चित रूप से बिग बॉस के बाद दीपक के हाथ ये बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। ऐसे में वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में दिखेंगे। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 अगले साल 5 जनवरी से शुरू होगा। जिसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak thakur, somi khan - फोटो : bigg boss
दीपक ठाकुर ने फिनाले में सोमी खान के साथ रोमांटिक गाने ओ रे पिया रे पर डांस किया। दीपक ठाकुर ने ये गाना खुद गाया। इस गाने के दौरान दीपक ठाकुर और सोमी खान की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली। बता दें कि शो के दौरान दीपक कई बार सोमी के सामने अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें