फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: करणवीर को निशाना बनाने पर सलमान पर भड़के फैंस, बोले- 'इज्जत दो तभी इज्जत मिलेगी'

Sun, 30 Sep 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस' के घर से पहला एविक्शन हो गया है जिसमें कॉमनर जोड़ी कृति वर्मा और रोशमी बनिक घर से बाहर हो गई हैं। आज घर से दूसरा एविक्शन होगा। घर से निकलने के बाद कृति वर्मा ने करणवीर पर अपना गुस्सा निकाला और कहा कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया है। 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में सलमान खान ने करणवीर को अपने निशाने पर लिया और छोटी-छोटी बातों को लेकर उन्हें टोकते नजर आए। वहीं अनूप जलोटा को लेकर सलमान खान का एक सॉफ्ट कॉर्नर भी दिखा। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान खान पर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
एक यूजर ने लिखा कि 'करणवीर शांत हैं इसका मतलब ये नहीं है कि सलमान खान उन पर चिल्लाएं। इज्जत दो इज्जत लो सलमान जी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'आखिर क्यों सलमान खान इस तरह करणवीर को शर्मिंदा कर रहे हैं। उनके साथ ये ठीक नहीं हो रहा है। अच्छा बनने का ये अच्छा नतीजा रहा। आखिर खान सिस्टर्स को किस तरह सपोर्ट किया जा रहा है।'

 

4 of 5
salman khan bigg boss
एक यूजर ने लिखा कि 'असल में सलमान खान अनूप और जसलीन की बटरिंग कर रहे हैं। आखिर क्यों करणवीर को निशाना बनाया जा रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि 'करणवीर को शर्मिंदा करने की कोशिश बंद करें और खान सिस्टर्स को सपोर्ट करना भी। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि फेवरटिज्म शुरू हो गया है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें