बिग बॉस सीजन 12 शुरू हुए सिर्फ दो दिन हुए हैं और इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बार का सीजन कई मायनों में अलग है। जहां विचित्र जोड़ियां लोगों को चौंका रही हैं वहीं कॉमनर्स भी लोगों को खूब भा रहे हैं। लेकिन इस बार शो में जो सबसे बड़ा बदलाव देखा जा रहा है है वो उसके समय में बदलाव है। माना जा रहा है कि इसके बदलाव की वजह शो के होस्ट सलमान खान हैं...
विज्ञापन
2 of 6
bigg boss 12
पिछले साल रात 10:30 बजे प्रसारित होने वाला ये शो इस बार प्राइम टाइम के स्लॉट यानी 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है। शो देर से प्रसारित होने की वजह से इसकी टीआरपी पर भी असर देखा गया था। खबर है कि सलमान ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
3 of 6
bigg boss 12
ऐसा मानना था कि शो में फैमिली कंटेंट नहीं होने की वजह से इसका समय आगे बढ़ाया गया था। पिछले सीजन्स में शो सिर्फ शुक्रवार या शनिवार को ही 9 बजे प्रसारित किया जाता था। सिर्फ यही नहीं कलर्स के शो नागिन की टीआरपी भी बिग बॉस से ज्यादा रही।
4 of 6
बिग बॉस 12
टीवी सीरियलों की टीआरपी लिस्ट जारी करने वाली बार्क के आंकड़ों के मुताबिक सोनी चैनल पर पिछले साल प्रसारित होने वाले शो कपिल शर्मा शो भी बिग बॉस से ज्यादा टीआरपी बटोर ले गया। इसी के चलते सलमान को बिग बॉस के प्रतियोगियों को फटकार लगाते हुए भी देखा गया कि टीआरपी कम आ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
bigg boss
अपनी गलती सुधारते हुए इस बार कलर्स ने शो का टाइम 9 से 10 कर लिया है, हालांकि इसका टीआरपी पर कितना असर पड़ता है यह तो आने वाला सप्ताह ही बताएगा। लेकिन अभी तक इस शो को दर्शक और सोशल मीडिया अटेंशन दोनों ही मिल रही है।
इस वक्त बिग बॉस की टक्कर सीधे सोनी पर प्रसारित होने वाले अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति से है। इस बार टीआरपी की रेस में अमिताभ और सलमान आमने-सामने होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीआरपी का बॉस कौन होगा?