टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हर बार की तरह इस बार भी पहलवान कंटेस्टेंट देखने को मिला। बात कर रहें हैं इंदौर से आए शिवाशीष मिश्रा की जो पहले ही दिन से बिग बॉस में अपनी स्मार्ट लुक से छा गए। उनको घर में बड़बोला बताया जा रहा है और ऐसा शो के प्रीमियर में देखने को भी मिला जब सलमान ने उनकी सारी अकड़ निकाल दी। शिवाशीष का पहला ही दिन बहुत चैलेंज भरा रहा और उन्हें उनके बड़बोले होने की सजा भी मिली। बता दें कि उनका स्वागत काफी सख्त था जहां उनको एक रूम में बैठाकर पंच मारे गए थे...तो आइए जानते हैं शिवाशीष के बारे में ये खास बातें...
विज्ञापन
2 of 5
shivashish mishra
बिग बॉस 12 में बतौर कॉमनर जोड़ी में आए मिस्टर मध्यप्रदेश और इंदौर शिवाशीष एक मॉडलर रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में उनके दोस्त ने शिवाशीष के बारे में कई खुलासे किये जिसमें उन्होंने यह बताया कि शिवा सेमी न्यूड भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
shivashish mishra
बॉलीवुड लाइफ को दिए अपने इंटरव्यू में शिवा के दोस्त अमित ने बताया 'शिवा एक बहुत अच्छा लड़का है और जब मैंने शो में देखा तो हैरान हो गया क्योंकि उसे किंग की तरह जीना पसंद है, इतना ही नहीं दूसरों की मदद करने में वह सबसे आगे रहता है।'
4 of 5
शिवाशीष
अमित पिछले चार सालों से शिवाशीष के दोस्त हैं। उन्होंने आगे बताया कि 'जहां तक शिवा का सवाल है वो घर में अच्छे से खुद को ढाल सकता है।' अमित ने यह भी बताया कि शिवा मुंबई में बहुत संघर्ष कर चुका है वह बिल्कुल भी शर्मिला इंसान नहीं है क्योंकि वह एक अच्छी बॉडी और आत्मविश्वास का धनी है।
अमित ने शिवा की तारीफ के पुल बांधते हुए आगे बताया कि शिवा को किसी भी चीज का डर नहीं है और उसका यही रवैया उसे शो में आगे तक ले जाएगा। बता दें कि शिवा बहुत ही धार्मिक स्वभाव के इंसान हैं और भगवान शिव के बड़े भक्त है।