फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सलमान खान ने खुलेआम अनूप जलोटा से मांगी माफी, वजह जानकर घरवाले हो गए शर्मिंदा

Mon, 24 Sep 2018 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anup and salman
'बिग बॉस' के घर में सभी कंटेस्टेंट ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सभी घरवालों ने गजल सम्राट अनूप जलोटा को 'टॉर्चर रूम' भेजा था। घरवालों को ऐसा लगा था कि अनूप जलोटा ने राजकुमार वाले टास्क में निष्पक्ष फैसला नहीं लिया था। 'वीकेंड का वार' के पहले दिन तो सलमान ने घरवालों को कुछ ज्यादा नहीं कहा लेकिन दूसरे दिन उन्होंने सबके सामने अनूप जलोटा से ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
'वीकेंड का वार' एपिसोड के दूसरे दिन सलमान खान ने घरवालों से कहा कि मुझे आप लोगों के फैसला लेने की क्षमता पर शक है। सलमान ने कहा कि 'कॉलर ने फोन पर आपको यह बताया था कि कोई भी जोड़ी फैसला लेने से पहले करणवीर से सलाह लेती है। कॉलर ने कहा था कि कैप्टनसी टास्क' से पहले करणवीर ने अनूप जी से दीपिका को कैप्टन बनाने की बात कही थी।'
विज्ञापन

3 of 5
salman khan bigg boss 12
सलमान ने कहा - 'कॉलर आपसे यह कहना चाहता था कि अगर करणवीर आप जोड़ियों का असली शुभचिंतक होता तो आप जोड़ियों में से किसी को कैप्टन बनाने की बात कहता। उन्होंने कहा अनूप जी ने दीपिका को कैप्टन बनाने का फैसला करणवीर की बातों में आकर नहीं लिया। यानी कि आपने उल्टा अनूप जी को 'टॉर्चर रूम' में भेजा। सलमान ने कहा मैं सिर्फ आप लोगों को आइना दिखाना चाहता था।'

 

4 of 5
bigg boss 12
इसके बाद सलमान खान ने कहा - 'आप सभी घरवालों के बदले मैं अनूप जी से माफी मांगना चाहता हूं। सलमान के यह कहते ही सभी घरवाले हैरान रह गए।' सलमान के यह कहते ही अनूप जलोटा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है फैसला देना था वो मैंने दे दिया था। बाकी जो भी हुआ वह वोट के आधार पर हुआ। इसके बाद सभी घरवालों ने अनूप जलोटा से माफी मांगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota torture room
आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सभी घरवालों ने अनूप जलोटा पर निष्पक्ष फैसला न लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें 'टॉर्चर रूम' भेजा गया जहां पर अनूप जलोटा को मुंह के पास पाइप पकड़ना था। इस पाइप से अंडा, करेले का जूस जैसी चीजें आई थीं जिसे अनूप जलोटा को पीना था। हाल ही में घर में वरुण धवन 'सुई धागा' फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों को टास्क दिया था। टास्क खत्म होने के बाद घर में उर्वशी ने घरवालों के सामने सोमी खान की पोल खोल दी है जिससे घर में बवाल मच गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें